लाइव न्यूज़ :

दूसरी पत्नी से तलाक लेने जा रहे पवन सिंह पर अक्षरा सिंह ने साधा निशाना! गाया- 'अब किसका घर जलाओगे'

By अनिल शर्मा | Published: April 30, 2022 11:29 AM

अक्षरा सिंह ने अपने नया गाना रिलीज किया है जिसके बोल हैं- अब किसका घर जलाओगे। अक्षरा गाने में कहती हैं कि मुझको तो रुला ही चुके हो अब किसको रुलाओगे, बोलो तुम अब किसका घर जलाओगे।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षरा सिंह ने अपने नया गाना रिलीज किया है जिसके बोल हैं- अब किसका घर जलाओगे!अक्षरा सिंह ने ये गाना तब रिलीज किया है जब पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी से तलाक को लेकर चर्चा में हैं

मुंबईः भोजपुरी के पावर स्टार कहने जाने वाले पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने जा रहे हैं। पवन सिंह का निजी जीवन काफी उथल-पुथल भरा रहा है। पहली पत्नी के आत्महत्या के बाद दूसरी से भी वह रिश्ता तोड़ने जा रहे हैं। इस बीच उनकी पूर्व प्रेमिका अक्षरा सिंह ने एक गाने के जरिए उनपर निशाना साधा है! 

अक्षरा सिंह ने अपने नया गाना रिलीज किया है जिसके बोल हैं- अब किसका घर जलाओगे। अक्षरा गाने में कहती हैं कि मुझको तो रुला ही चुके हो अब किसको रुलाओगे, बोलो तुम अब किसका घर जलाओगे। अक्षरा सिंह ने इस गाने में अपनी खुद की आवाज दी है। पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह कई सालों तक रिलेशनशिप में रहीं। भोजपुरी गायक की दूसरी शादी के बाद अक्षरा ने उनसे नाता तोड़ लिया। 

अक्षरा ने तब पवन सिंह पर हमला करवाने, जान से मारने की धमकी का आरोप भी लगाया था। इसको लेकर अक्षरा सिंह ने पुलिस में शिकायत भी की थी। भोजपुरी अभिनेत्री ने उनके गानों को रिलीज ना करवाने देने का भी आरोप लगाया था। इस बीच जब पवन पर उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर मारने-पीटने, गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। वहीं उनके वकील ने कहा कि पवन सिंह ने ज्योति सिंह का दो बार गर्भपात भी करा दिया। पवन सिंह ने पत्नी के साथ ना रहने की बात करते हुए आरा के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। मामले पर 26 को सुनवाई होनी है।

गाने की बात करें तो लोग इसको पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं। गाने पर एक यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर गाना अक्षरा सिंह। आपकी आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो मुझे लग रहा कि पवन भैया के बारे मे सोचती हैं। एक ने लिखा, अक्षरा सिंह बहुत सुंदर प्रस्तुति एवं मधुर आवाज में गाकर दिल को छू लिया।

एक प्रशंसक ने लिखा, मैं आपका बहुत बड़ा वाला फैन हूं। आप बहुत अच्छी हो और भोजपुरी हिरोइनों से कतई सुन्दर भी। आप जैसी समझदार पवन सिंह जैसे घमंडी आदमी के झांसे में कैसे आ गई। उनसे दूर रहिए और खूब तरक्की कीजिए। माता रानी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे।

इसके साथ एक यूजर ने लिखा,  Very Nice Song,❤️❤️ अक्षरा सिंह एंड पवन सिंह तबाही हिट जोड़ी थी और अब भी लग रहा है कि अब फिर से तबाही मचेगा।

टॅग्स :अक्षरा सिंहपवन सिंहभोजपुरी सोंगपवन सिंह भोजपुरी सांग
Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीशिल्पी राज के गायन में 'छम्मा छम्मा' के भोजपुरी संस्करण ने शानदार शुरुआत की, शीर्ष पर पहुंचा

भारतभोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह का लोकसभा चुनाव लड़ने को मचलने लगा है मन, आरा सीट पर निगाहें

भोजपुरीPawan Singh: लाखन सिंह के किरदार में दिखेंगे पवन सिंह, गोरखपुर में शुरू हुई शूटिंग

भोजपुरीखेसारी लाल को लेकर फिल्म बना चुके निर्माता आनन्द रुंगटा ने नई फिल्म का किया ऐलान!, दर्जनों हास्य कलाकारों को लेकर कॉन्सेप्ट तैयार

भोजपुरीRaksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बेहद खास संगीत, 'रखिया बन्हाल' हुई रिलीज, देखें वीडियो

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीGorakhpur Ravi Kishan: सीएम योगी के शहर गोरखपुर में अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद रवि किशन!

भोजपुरीBhojpuri Movie FASAL 2023: किसान संघर्ष की कहानी है "फसल ", कुछ अलग रूप में दिखेंगे दिनेश यादव, जानें कहानी और देखें वीडियो

भोजपुरीBhojpuri Movie FASAL: 'फसल' लेकर आ रहे हैं निरहुआ, आम्रपाली दुबे संग जमाएंगे रंग, 10 अगस्त को ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज

भोजपुरीBhojpuri Movie 2023 Apaharan: भोजपुरी फिल्म 'अपहरण' का धांसू टीजर आउट, जानिए क्या है कहानी

भोजपुरीभोजपुरी गायक व अभिनेता खेसारी लाल के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट, होगी गिरफ्तारी?, जानें मामला