लाइव न्यूज़ :

नई Hyundai Santro की स्पाई तस्वीरें लीक, 23 अक्टूबर को होगी भारत में लॉन्च

By सुवासित दत्त | Updated: October 15, 2018 16:36 IST

नई Hyundai Santro का भारत में मुकाबला Maruti Suzuki Celerio, Renault Kwid 1.0 और Tata Tiago से होगा।

Open in App

Hyundai की नई सैंट्रो भारतीय बाज़ार में वापसी के लिए तैयार है। नई Hyundai Santro को 23 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, इससे पहले इस कार की स्पाई तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई है। कंपनी ने नई Hyundai Santro की बुकिंग 9 अक्टूबर को ही शुरू कर दी थी। इस कार को 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है।

इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरों पर गौर करें तो इस बार नई नई Hyundai Santro में काफी कुछ नया है। कार में 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करेगा। इसके अलावा कार में रियर एसी वेंट्स जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर भी दिए गए हैं।

नई Hyundai Santro में 1.1-लीटर, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा होगा। ये पहली बार है जब Hyundai की किसी कार में AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स लगाया गया है। ये कार फैक्ट्री फिटेड सीएनजी से साथ भी आएगी। कार में एबीएस, ईबीडी और ड्राइवर साइड एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स को बेसिक फीचर में शामिल किया गया है।

नई Hyundai Santro का भारत में मुकाबला Maruti Suzuki Celerio, Renault Kwid 1.0 और Tata Tiago से होगा।

Spy Photo Credit: TeamBHP

टॅग्स :हुंडईह्युंडई सैंट्रोकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें