लाइव न्यूज़ :

लॉन्च हुई जबरदस्त पॉवर वाली कार लैंड रोवर डिस्कवरी, जानें फीचर्स और कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 13, 2020 6:22 PM

बता दें कि लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट की मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही होती है और जैगुआर लैंड रोवर टाटा के मालिकाना हक के अंतर्गत आती है। नई डिस्कवरी स्पोर्ट में ग्रिल को फ्रेश लुक दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनई डिस्कवरी स्पोर्ट हाल ही में लॉन्च हुई इवोक के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। डिस्कवरी स्पोर्ट में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी और कई तरह के अलग-अलग ड्राइव मोड्स दिए गए हैं।

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी जैगुआर लैंड रोवर भारतीय बाजार में अपनी गाड़ियों के अपग्रेडेड फेसलिफ्ट मॉडल्स लॉन्च कर रही है। रेंज रोवर इवोक के बाद अब कंपनी ने अपनी एक और पॉपुलर एसयूवीलैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट (Land Rover Discovery Sport) का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। 

लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट के बेस वेरिएंट 'Sport S' की कीमत 57.06 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। वहीं इस कार के टॉप वेरिएंट 'R-Dyanamic SE' की एक्स-शोरूम कीमत 60.89 लाख रुपये रखी गई है।

नई डिस्कवरी स्पोर्ट को BS-6 डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। कहा जा रहा है कि कुछ समय बाद इस कार का पेट्रोल मॉडल भी लॉन्च किया जाएगा। आज यानी 13 फरवरी, 2020 से ही इस कार की बुकिंग भी शुरू हो गई है। जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। 

बता दें कि लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट की मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही होती है और जैगुआर लैंड रोवर टाटा के मालिकाना हक के अंतर्गत आती है। नई डिस्कवरी स्पोर्ट में ग्रिल को फ्रेश लुक दिया गया है। कार के एलईडी हेडलाइट्स को अपडेट किया गया है। कार के ड्युअल टोन बंपर्स भी कार के एक्टीरियर को नया लुक प्रदान करते हैं। 

कहा जाए तो आपको कार के एक्सटीरियर से ज्यादा इसके इंटिरियर में बदलाव देखने को मिलेंगे। ये हाल ही में लॉन्च हुई इवोक के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसमें 12.3-इंच का बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर और स्टियरिंग पर टचपैंड्स दिए गए हैं। 

इस नई कार में कंपनी के टच प्रो फीचर के साथ 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन भी दी गई है। लैंड रोवर डिस्कवरी को उसकी जबरदस्त पावर के लिए जाना जाता है। इसमें दिया गया 2.0-लीटर BS-6 कम्प्लाइंट D180 डीजल इंजन 180 हॉर्स पावर की ताकत और 430Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बात करें इसके पेट्रोल इंजन की तो इसमें दिया गया P250 इंजन 248 हॉर्स पावर की ताकत और 365Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

डिस्कवरी स्पोर्ट में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी और कई तरह के अलग-अलग ड्राइव मोड्स दिए गए हैं। इस कार की टक्कर मर्सिडीज बेंज GLC, ऑडी Q5, वोल्वो XC60 और BMW X3 से होगी।

टॅग्स :लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्टलैंड रोवरएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार'एलेक्सा' की मदद से यूपी की इस लड़की ने कुछ ऐसा कर दिया, आनंद महिंद्रा हुए खुश और कर दिया जॉब ऑफर

क्रिकेटआनंद महिंद्रा सरफराज खान के पिता को उपहार में देना चाहते हैं थार, कारोबारी ने कहा, यह मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा

ज़रा हटकेAsia Cup Final: प्रशंसक ने आनंद महिंद्रा से सिराज को एक एसयूवी गिफ्ट में देने को कहा, उद्योगपति का जवाब हुआ वायरल

कारोबारमारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट एसयूवी 'फ्रोंक्स', कीमत 7.46 लाख रुपये से शुरू, जानें फीचर्स

हॉट व्हील्सटोयोटा की एसयूवी अर्बन क्रूजर में दी जाएगी ली-ऑयन बैटरी, मिलेगा जबरदस्त माइलेज

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें