लाइव न्यूज़ :

नए अवतार में आई नेताओं, अधिकारियों के रुतबे वाली एंबेसडर कार, देखते रह जाएंगे नई डिजाइन

By रजनीश | Published: April 08, 2020 1:22 PM

एंबेसडर एक क्लासिक भारतीय कार है। इस कार को हिंदुस्तान मोटर्स ने बनाया था। यह कार नेताओं, अधिकारियों के रुतबे का हिस्सा मानी जाती थी।

Open in App
ठळक मुद्देडीसी2 दिग्गज कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की कंपनी है और इसी कंपनी ने एंबेसडर को कस्टमाइज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक DC2 का कहना है कि अगर उसकी डिजाइन की हुई एंबेसडर का रिस्पांस पॉजिटिव रहा तो और अधिक एंबेसडर को कस्टमाइज किया जाएगा।  

भारत की फेमस व्हीकल डिजाइनर कंपनी डीसी डिजाइन का नाम आपने सुना होगा। फिलहाल इस कंपनी को अब DC2 के नाम से जाना जाता है। यह कंपनी किसी भी वाहन के इंटीरियर और एक्सटीरियर को बेहतरीन लुक और डिजाइन देने के लिए पहचानी जाती है। 

इस कंपनी की डिजाइन की हुई वैनिटी वैन और कारें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में इसी कंपनी ने माधुरी दीक्षित की इनोवा कार को भी डिजाइन किया है। DC2 ने किसी समय की मशहूर भारतीय कार एंबेसडर को बिल्कुल नया लुक दिया है। बाहर से तो एंबेसडर ऐसी दिखती है कि आप एक बार में तो पहचान ही नहीं पाएंगे। 

डीसी2 दिग्गज कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की कंपनी है और इसी कंपनी ने एंबेसडर को कस्टमाइज किया है। एंबेस़डर का सिर्फ डिजाइन ही नहीं बदला बल्कि उसको इलेक्ट्रिक अवतार दिया गया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक DC2 का कहना है कि अगर उसकी डिजाइन की हुई एंबेसडर का रिस्पांस पॉजिटिव रहा तो और अधिक एंबेसडर को कस्टमाइज किया जाएगा।  

एंबेसडर एक क्लासिक भारतीय कार है। इस कार को हिंदुस्तान मोटर्स ने बनाया था। यह कार नेताओं, अधिकारियों के रुतबे का हिस्सा मानी जाती थी। 29 साल का सफर तय करने के बाद आखिर में साल 2014 में इस कार का प्रॉडक्शन बंद कर दिया गया।  

हिंदुस्तान मोटर्स ने डिमांड कम होने, नए सेफ्टी फीचर्स आने अन्य कारणों के चलते इसका उत्पादन बंद करने का फैसला लिया। एंबेसडर कार का निर्माण बंद करने के पीछे कंपनी ने कहा था कि उत्तरपाड़ा संयंत्र में स्थितियां बिगड़ना, जिसमें बहुत कम उत्पादकता, बढ़ती अनुशासनहीनता, पैसों की कमी, कार की डिमांड में कमी और देनदारियों का बढ़ जाना शामिल है। 

टॅग्स :अंबेसडर कारहिंदुस्तान मोटर्स
Open in App

संबंधित खबरें

हॉट व्हील्सनए लुक में आई नेताओं और अधिकारियों के रुतबे वाली Ambassador Car, नहीं पहचान पाएँगे कार का नया डिजाइन

हॉट व्हील्सएंबेसडर का ये अवतार देखकर खुद की आंखों पर नहीं होगा विश्वास, इसने तो लग्जरी कार को भी कर दिया फेल

भारतहिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड प्रधानमंत्री राहत कोष में देगी 26.5 करोड़ रुपये

हॉट व्हील्समशहूर Ambassador कार बहुत जल्द कर सकती है भारत में वापसी

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें