लाइव न्यूज़ :

फाइजर के टीके को पूर्ण स्वीकृति मिलने के साथ ही पेंटागन अपने कर्मियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य करेगा

By भाषा | Updated: August 24, 2021 00:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 अगस्त (एपी) अमेरिका में सोमवार को फाइजर के कोविड-19 रोधी टीके को पूरी तरह मंजूरी मिलने के बीच रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा कि वह अपने कर्मियों के लिए टीके की खुराक लेना अनिवार्य करेगा। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सोमवार को कहा कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इस महीने की शुरुआत में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा टीके को पूर्ण रूप से मंजूरी दिए जाने के बाद टीकाकरण अनिवार्य करने का संकल्प जताया था। उन्होंने कहा कि इसे लेकर मार्गदर्शन लिया जा रहा है और आने वाले दिनों में समयसीमा को लेकर घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि अमेरिका ने सोमवार को फाइजर के कोविड-19 रोधी टीके को पूरी तरह मंजूरी दे दी और इससे जनता का टीकों को लेकर भरोसा ऐसे समय में पुख्ता हो सकता है जब देश कोरोना वायरस के सबसे अधिक संक्रामक स्वरूप का सामना कर रहा है। इससे और कंपनियां, विश्वविद्यालय तथा स्थानीय सरकार टीकाकरण को अनिवार्य भी बना सकती हैं। फाइजर और उसकी साझेदार बायोएनटेक द्वारा विकसित टीके को अब अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) से पूरी तरह स्वीकृति मिल गयी है जिसके समक्ष इससे पहले किसी टीके की सुरक्षा पर निर्णय लेने के लिए इतने साक्ष्य नहीं थे। अमेरिका में दिसंबर महीने से अब तक फाइजर के टीके की 20 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं और दुनियाभर में भी करोड़ों लोग यह टीका लगवा चुके हैं। अभी तक यह टीका आपात इस्तेमाल की अनुमति के तहत लगाया जा रहा था लेकिन अब इसे पूर्ण मंजूरी मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल द्वारा लेबनान हमले में सफेद फास्फोरस के इस्तेमाल ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता, व्हाइट हाउस ने दी प्रतिक्रिया

विश्वसिख अलगाववादी की हत्या की साजिश मामले में भारत के खुद जांच बैठाने पर व्हाइट हाउस ने की सराहना, कही ये बात

विश्वअमेरिका जापान पर गिराए गए बम से 24 गुना अधिक शक्तिशाली नए परमाणु बम बनाएगा: रिपोर्ट

विश्वIsrael-Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध के बीच पेंटागन अधिकारी का दावा, कहा- "मध्य-पूर्व की ओर 900 अमेरिकी सैनिकों की तैनाती"

विश्वIsrael-Gaza War: इजराइल-हमास युद्ध के बीच 2,000 अमेरिकी सैनिकों को तैनाती अलर्ट पर, पेंटागन ने दी जानकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत