लाइव न्यूज़ :

हमने तेजी से कदम उठाना शुरू कर दिया है : कमला हैरिस

By भाषा | Updated: January 22, 2021 16:02 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 22 जनवरी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन के 20 से अधिक शासकीय आदेशों पर हस्ताक्षर करने के साथ स्वास्थ्य एवं अर्थव्यवस्था संबंधी चुनौतियों से निपटने की दिशा में बाइडन प्रशासन तेजी से कदम उठा रहा है।

अपने कार्यकाल के पहले दिन बाइडन ने 15 शासकीय आदेशों और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित फैसलों को पलटते हुए दो अन्य आदेशों पर हस्ताक्षर किए।

इन शासकीय आदेशों में पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते में फिर से शामिल होना, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से जुड़े रहना, मुस्लिमों की यात्रा पर प्रतिबंध को खत्म करने और मेक्सिको की सीमा पर दीवार के निर्माण पर तत्काल रोक लगाना शामिल है।

हैरिस (56) ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हम तेजी से कदम उठा रहे हैं।’’

वह अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत अमेरिकी महिला हैं।

अपने कार्यकाल के पहले दिन सुबह के समय हैरिस और उनके पति डग एमहॉफ ने बाइडन एवं प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ नए प्रशासन की शुरुआत पर डिजिटल तरीके से आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।

इस प्रार्थना सभा का आयोजन वाशिंगटन नेशनल कैथेड्रल ने किया था।

इसके बाद वह राष्ट्रपति कार्यालय ओवल ऑफिस में बाइडन के साथ खुफिया विभाग की सूचनाओं से अवगत हुईं। दोपहर के समय वह कोविड-19 से निपटने संबंधी प्रशासन की बैठक में राष्ट्रपति के साथ शामिल हुईं।

इस बीच, अपने व्यस्त कार्यक्रम में हैरिस ने अमेरिका की पहली महिला खुफिया प्रमुख एवरिल हैंस को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला