लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine War: मिसाइल और ड्रोन से 5 घंटे तक यूक्रेन के पावर ग्रिड पर हमला?, किंडरगार्टन, गैस पाइप और 20 कार क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2024 16:45 IST

Russia-Ukraine War: कीव सैन्य प्रशासन ने कहा कि शहर में एक किंडरगार्टन, एक गैस पाइप और करीब 20 कार क्षतिग्रस्त हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान की पहचान रहे हैं।रूस-यूक्रेन युद्ध का यह तीसरा वर्ष है। यूक्रेन के पश्चिमी इवानो-फ्रैंकिवस्क क्षेत्र में ऊर्जा अवसंरचना प्रभावित हुई है।

Russia-Ukraine War: अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को राजधानी कीव पर रात में किए गए रूसी हवाई हमले का पांच घंटे तक सामना करना पड़ा, जबकि मिसाइलों और ड्रोन से एक बार फिर यूक्रेन के पावर ग्रिड पर हमला किया गया। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने कहा कि कीव पर हुए हमले में कम से कम दो लोग घायल हुए हैं। कीव सैन्य प्रशासन ने कहा कि शहर में एक किंडरगार्टन, एक गैस पाइप और करीब 20 कार क्षतिग्रस्त हो गईं। लंबी दूरी के हमले यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान की पहचान रहे हैं तथा अक्सर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाते हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध का यह तीसरा वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विद्युत नेटवर्क पर हमलों के कारण यूक्रेन की ऊर्जा उत्पादन क्षमता का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा नष्ट हो गया है। वायु रक्षा प्रणाली यूक्रेन के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है और राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अपने देश के लिए निरंतर अमेरिकी सैन्य समर्थन सुनिश्चित करने के प्रयास के तहत बृहस्पतिवार को वाशिंगटन में राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने वाले हैं। क्षेत्रीय गवर्नर स्वितलाना ओनिशचुक ने बताया कि यूक्रेन के पश्चिमी इवानो-फ्रैंकिवस्क क्षेत्र में ऊर्जा अवसंरचना प्रभावित हुई है।

जिसके कारण इसी नाम की क्षेत्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में ब्लैकआउट हो गया है। यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने बुधवार से बृहस्पतिवार की रात यूक्रेन पर छह मिसाइलें और 78 शाहिद ड्रोन दागे। उसने बताया कि रक्षा बलों ने चार मिसाइलों और 66 ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया।

टॅग्स :रूसयूक्रेनरूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल