लाइव न्यूज़ :

El Mencho Death: मेक्सिको की सेना ने ‘एल मेंचो’ को मार गिराया, सिर पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम, भारत ने चेतावनी जारी की, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 23, 2026 11:22 IST

अशांति के कारण मेक्सिको के कई राज्यों में सुरक्षा अभियान, सड़क अवरोध और हिंसक झड़पें हुई हैं और हिंसा के भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेक्सिको सरकार ने कहा है कि सुरक्षा बलों ने देश के सबसे वांछित कार्टेल सरगना को मार गिराया है।बढ़ती हिंसा के मद्देनजर सावधानी बरतने और घर के अंदर ही रहने का आग्रह किया गया है।भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक घर के अंदर रहने की सलाह दी है।

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको की सेना ने ‘जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल’ के नेता नेमेसीओ रूबेन ओसेगुएरा सर्वांतेस ‘एल मेंचो’ को रविवार को मार गिराया, जिससे देश का सबसे ताकतवर बन चुका गिरोह नेतृत्वविहीन हो गया। इसी के साथ मेक्सिको को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन को अपने प्रयास दिखाने का बड़ा मौका मिला। कई राज्यों में हिंसक झड़प शुरू हो गई है। मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने देश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक सलाह जारी की है। एल मेंचो की हत्या के बाद बढ़ती हिंसा के मद्देनजर सावधानी बरतने और घर के अंदर ही रहने का आग्रह किया गया है।

मेक्सिको में ड्रग माफिया के मारे जाने के बाद भारतीय दूतावास ने परामर्श जारी किया

मेक्सिको में सैन्य कार्रवाई में ‘जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल’ के सरगना नेमेसीओ रूबेन ओसेगुएरा सर्वांतेस ‘एल मेंचो’ के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने देश में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सोमवार को एक परामर्श जारी किया।

जिसमें उनसे सावधानी बरतने और घरों के अंदर रहने का आग्रह किया गया है। मेक्सिको की सेना ने नेमेसीओ रूबेन ओसेगुएरा सर्वांतेस ‘एल मेंचो’ को रविवार को मार गिराया, जिससे देश का सबसे ताकतवर बन चुका गिरोह नेतृत्वविहीन हो गया।

इस अशांति के कारण मेक्सिको के कई राज्यों में सुरक्षा अभियान, सड़क अवरोध और हिंसक झड़पें हुई हैं और हिंसा के भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे हैं। भारतीय दूतावास ने नागरिकों से घर के अंदर रहने का आग्रह किया एक्स पर एक पोस्ट में, भारतीय दूतावास ने विशिष्ट क्षेत्रों में भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक घर के अंदर रहने की सलाह दी है।

कार्टेल के सदस्यों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बदला लेने की कोशिश की। उसे देश के सबसे हिंसक अपराधियों में से एक माना जाता था और अमेरिका ने उसके सिर पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने एक पोस्ट में सैन्य अभियान की सराहना की और जनता से शांत रहने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा, "सभी राज्यों की सरकारों के साथ पूर्ण समन्वय है। देश के अधिकांश हिस्सों में गतिविधियां पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही हैं।"

टॅग्स :MexicoPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल