लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में रॉक गायक जेम्स के संगीत समारोह पर ईंट-पत्थर से हमला, 25 छात्र घायल, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 13:04 IST

Bangladesh Faridpur: ‘जेम्स’ के नाम से मशहूर बांग्लादेशी गायक-गीतकार फारूक महफूज अनम जेम्स ने कई 'हिट' हिंदी फिल्मों के गाने भी गाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाल के दिनों में देश में सांस्कृतिक संस्थानों को निशाना बनाकर कई हमले हुए हैं।

ढाकाः बांग्लादेश के फरीदपुर में मशहूर रॉक गायक जेम्स के संगीत समारोह को रद्द कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर भीड़ के हमले और इसमें कम से कम 20 छात्रों के घायल होने के बाद यह कदम उठाया गया। अधिकारियों और आयोजकों ने यह जानकारी दी। ‘जेम्स’ के नाम से मशहूर बांग्लादेशी गायक-गीतकार फारूक महफूज अनम जेम्स ने कई 'हिट' हिंदी फिल्मों के गाने भी गाए हैं। भीड़ के हमले की घटना शुक्रवार रात को हुई। हाल के दिनों में देश में सांस्कृतिक संस्थानों को निशाना बनाकर कई हमले हुए हैं।

 

पिछले कुछ हफ्तों में ढाका स्थित छायानट और उदिची शिल्पी गोष्ठी जैसे संगठनों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई है। जेम्स का यह संगीत कार्यक्रम फरीदपुर जिला स्कूल के 185वें स्थापना दिवस समारोह के समापन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। समाचार पोर्टल ‘टीबीएसन्यूज डॉट नेट’ के अनुसार, यह कार्यक्रम स्कूल परिसर में बनाए गए एक अस्थायी मंच पर देर रात होना था।

हालांकि, कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले कुछ बाहरी लोगों के एक समूह ने प्रवेश से रोके जाने के बाद जबरन घुसने की कोशिश की। उन्होंने ईंट-पत्थर फेंके और मंच पर कब्जा करने का प्रयास किया। आयोजकों के अनुसार, स्कूल के छात्रों ने हमलावरों का मुकाबला किया लेकिन पथराव में कम से कम 25 छात्र घायल हो गए।

हालांकि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सदर सर्कल) अजमीर हुसैन ने कहा कि घायलों की वास्तविक संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमले में घायल लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। हम विस्तृत जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

‘द डेली स्टार’ अखबार की खबर के अनुसार, हालात को देखते हुए आयोजन समिति के संयोजक मुस्तफिजुर रहमान शमीम ने फरीदपुर जिला प्रशासन के आदेश पर कार्यक्रम रद्द कर दिया। जेम्स बांग्लादेशी रॉक बैंड ‘नगर बाउल’ के प्रमुख गायक, गीतकार और गिटार वादक हैं।

उन्होंने ‘गैंगस्टर’, ‘वो लम्हे’ और ‘लाइफ इन अ… मेट्रो’ जैसे कई हिट हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। कार्यक्रम की प्रचार और मीडिया उप-समिति के संयोजक राजीबुल हसन खान ने कहा कि हमले का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम यह समझ नहीं पाए कि जेम्स के कार्यक्रम पर हमला क्यों और किसने किया। सारी स्थिति के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार हमें कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।’’

टॅग्स :बांग्लादेशगाना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब