लाइव न्यूज़ :

लुधियाना में काम करता था अर्जुन, लोगों ने कहा- तेरी पत्नी खुशबू का संबंध किसी और मर्द के साथ?, सोते समय गला घोंटकर हत्या और घर के पीछे 6 फुट गहरा गड्ढा खोदा और शव दफनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2025 16:02 IST

बेलघाट थानाः पुलिस ने बताया कि अर्जुन ने 21 दिसंबर की रात को परिवार के अन्य सदस्यों के सोते समय पत्नी खुशबू (25) की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देरात करीब 11 बजे घर के पीछे छह फुट गहरा गड्ढा खोदा और शव दफना दिया।सबूत मिटाने के लिए शव को मिट्टी, सूखी घास से ढक दिया। मां और छोटा भाई घर में मौजूद थे, अपराध की जानकारी नहीं थी।

गोरखपुरः गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध संबंध के संदेह में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को घर के पिछले हिस्से में एक गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) दिनेश कुमार पुरी ने बताया, "आरोपी अर्जुन को महिला के लापता होने के चार दिन बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।” पुलिस ने बताया कि अर्जुन ने 21 दिसंबर की रात को परिवार के अन्य सदस्यों के सोते समय पत्नी खुशबू (25) की हत्या कर दी।

कथित तौर पर रात करीब 11 बजे घर के पीछे छह फुट गहरा गड्ढा खोदा और शव दफना दिया। सबूत मिटाने के लिए उसने शव को मिट्टी, सूखी घास से ढक दिया। पुलिस ने बताया कि वारदात के समय अर्जुन के पिता श्याम नारायण काम के सिलसिले में उरुवा गए हुए थे, जबकि मां और छोटा भाई घर में मौजूद थे, लेकिन उन्हें अपराध की जानकारी नहीं थी।

पुलिस के अनुसार कई दिन तक खुशबू के लापता रहने के बाद, अर्जुन ने कथित तौर पर परिवार वालों को गुमराह करते हुए कहा कि झगड़े के बाद वह अपने मायके चली गई है। गांव में अफवाहें फैलने पर, स्थानीय निवासियों ने परिवार को पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। पुलिस ने बताया कि अर्जुन ने टालमटोल भरे जवाब दिए और बाद में लगातार पूछताछ के दौरान उसने जुर्म कबूल कर लिया,

जिसके बाद गड्ढे से शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, लुधियाना से हाल ही में लौटा मजदूर अर्जुन अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कथित करीबी संबंधों को लेकर आशंकित था, जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। पुरी ने बताया, “आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगोरखपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?