लाइव न्यूज़ :

घोसी विधानसभा सीट उपचुनावः सपा प्रत्याशी होंगे सुजीत सिंह?, सुधाकर सिंह के निधन से सीट रिक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 06:39 IST

Ghosi Assembly seat by-election: सपा विधायक सुधाकर सिंह (67) का 20 नवंबर की सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देतीन बार विधायक रहे सुधाकर सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके सुजीत सिंह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं।सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

Ghosi: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर निकट भविष्य में होने वाले उपचुनाव के लिए सुजीत सिंह समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार हो सकते हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को गाजीपुर के दौरे के दौरान यह जानकारी दी। सपा के विधायक सुधाकर सिंह के निधन की वजह से घोसी विधानसभा सीट रिक्त हुई है। सुजीत सिंह दिवंगत सुधाकर सिंह के पुत्र हैं। सपा विधायक सुधाकर सिंह (67) का 20 नवंबर की सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

तीन बार विधायक रहे सुधाकर सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। ब्लॉक प्रमुख समेत कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके सुजीत सिंह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। गाजीपुर से मिली खबर के अनुसार सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मऊ जिला के घोसी विधानसभा उपचुनाव में स्वर्गीय विधायक सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

गाजीपुर जिला मुख्यालय से चालीस किलोमीटर दूर जमनिया क्षेत्र के सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह के एक परिजन के निधन पर यहां शोक व्यक्त करने आए शिवपाल सिंह यादव ने आज पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पार्टी की ओर से घोसी विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में सुजीत सिंह प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से हर मोर्चे पर असफल हो गई है, चारों ओर अराजकता का माहौल है और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। हत्या की वारदात में काफी वृद्धि हुई है। 

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टीघोसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र