लाइव न्यूज़ :

महानगरपालिका चुनावः भिवंडी और नवी मुंबई में पहली बार चुनाव लड़ने की घोषणा, आम आदमी पार्टी ने कहा- नवी मुंबई में 111 और ठाणे 100 सीट पर उतरेंगे प्रत्याशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 12:25 IST

Municipal Corporation Elections: आप की नवी मुंबई इकाई के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि पार्टी नवी मुंबई में भी पहली बार महानगर पालिका चुनाव लड़ेगी और यहां उसकी योजना 111 सीट पर उम्मीदवार उतारने की है।

Open in App
ठळक मुद्देMunicipal Corporation Elections: शेष सीट के लिए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत जारी है।Municipal Corporation Elections: आप का महानगरपालिका की 131 में से 100 सीट पर उम्मीदवार उतारने का इरादा है।Municipal Corporation Elections: अब तक इच्छुक उम्मीदवारों से 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

ठाणेः आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को भिवंडी और नवी मुंबई में होने वाले आगामी महानगरपालिका चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ने की घोषणा की। पार्टी की दोनों महानगरपालिकाओं में अधिकतम सीट पर उम्मीदवार उतारने की योजना है। आप की भिवंडी इकाई के अध्यक्ष मसीह इकबाल और महासचिव हनुमंत जाधव ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी ने भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका की 90 सीट में से 30 सीट के लिए उम्मीदवारों के बारे में प्रारंभिक पड़ताल पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षित, सक्षम, साफ-सुथरी छवि वाले और स्थानीय मुद्दों की अच्छी समझ रखने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारने पर ध्यान दे रही है जबकि शेष सीट के लिए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत जारी है।

आप की नवी मुंबई इकाई के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि पार्टी नवी मुंबई में भी पहली बार महानगर पालिका चुनाव लड़ेगी और यहां उसकी योजना 111 सीट पर उम्मीदवार उतारने की है। ठाणे शहर में आप का महानगरपालिका की 131 में से 100 सीट पर उम्मीदवार उतारने का इरादा है।

ठाणे इकाई के अध्यक्ष अमर आमटे ने बताया कि पार्टी को अब तक इच्छुक उम्मीदवारों से 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। पार्टी अपने चुनाव प्रचार को नागरिक मुद्दों पर केंद्रित करेगी, जिनमें खराब सड़कों की स्थिति, अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं, पानी की कमी, स्वच्छता संबंधी समस्याएं और महानगर पालिका प्रशासन में कथित भ्रष्टाचार शामिल हैं। ठाणे, भिवंडी-निजामपुर और नवी मुंबई सहित 29 महानगरपालिका के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा और नतीजे अगले दिन घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :Thane Municipal CorporationBMCमुंबईमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो