लाइव न्यूज़ :

2019 में शामिल, 2021 में चुनाव और 2025 में बीजेपी से मोहमंग?, तृणमूल कांग्रेस में शामिल पर्णो मित्रा, कहा- आज मेरा खास दिन और गलती सुधारना चाहती हूं?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 26, 2025 15:46 IST

जुलाई 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं और 2021 में बारानगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार थीं। तापस रॉय ने 2021 के विधानसभा चुनावों में मित्रा को हराया था।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाली फिल्म अभिनेत्री पर्णो मित्रा शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गईं।वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में टीएमसी में शामिल हुईं।अभिनेत्री ने कहा कि वह "अपनी गलती सुधारने" के लिए टीएमसी में शामिल हुईं।

कोलकाताः बंगाली फिल्म अभिनेत्री पर्णो मित्रा शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गईं। इस दौरान पार्टी नेता और राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य तथा टीएमसी नेता जयप्रकाश मजूमदार भी उपस्थित थे। मित्रा छह साल पहले भाजपा में शामिल हुई थीं और उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में बारानगर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। शुक्रवार को उन्होंने इस फैसले को "गलती" बताया। चुनाव हारने के बाद से वह राजनीति में सक्रिय नहीं रहीं। मित्रा वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में टीएमसी में शामिल हुईं।

अभिनेत्री ने कहा कि वह "अपनी गलती सुधारने" के लिए टीएमसी में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा खास दिन है और मैं अपनी गलती सुधारना चाहती हूं।’’ मित्रा जुलाई 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं और 2021 में बारानगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार थीं। तापस रॉय ने 2021 के विधानसभा चुनावों में मित्रा को हराया था।

रॉय 2024 की शुरुआत में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। मित्रा 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं और उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में बारानगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार से चुनाव हार गई थीं।

टॅग्स :West Bengal AssemblyTMCममता बनर्जीनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार