लाइव न्यूज़ :

6 माह पहले शादीशुदा महिला कल्पना से दोस्ती, शादी करना चाहता था तुषार, मना करने पर दोस्त शुभम के साथ मिलकर गोली मारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2025 17:25 IST

गुरुग्रामः पत्नी कल्पना (25) गुरुग्राम के एक क्लब में काम करती थी और दिल्ली के संगम विहार निवासी तुषार ने उसे गोली मार दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां बयान देने की स्थिति में नहीं थी।कल्पना के पति ने कहा कि वह 19 दिसंबर को काम पर गई थी।घटना के सिलसिले में शिकायत के आधार पर सेक्टर-29 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक महिला को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 दिसंबर की सुबह एमजी रोड पर स्थित एक क्लब में घटी, जब एक व्यक्ति ने विवाह प्रस्ताव को ठुकराने पर 25 वर्षीय एक महिला को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि उसे गोलीबारी की घटना में घायल हुई एक महिला के बारे में सूचना मिली। उसने बताया कि महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां वह शुरू में बयान देने की स्थिति में नहीं थी।

महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी कल्पना (25) गुरुग्राम के एक क्लब में काम करती थी और दिल्ली के संगम विहार निवासी तुषार ने उसे गोली मार दी थी। शिकायत में कल्पना के पति ने कहा कि वह 19 दिसंबर को काम पर गई थी और लगभग रात एक बजे कल्पना ने फोन करके बताया कि उसे गोली लग गई है। शिकायतकर्ता ने कहा, ‘‘लगभग एक महीने पहले तुषार हमारे घर आया, हमसे झगड़ा किया और चला गया।’’ इस घटना के सिलसिले में शिकायत के आधार पर सेक्टर-29 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, अपराध इकाई की एक टीम ने संगम विहार के निवासी दो आरोपियों, तुषार उर्फ ​​जोंटी (25) और उसके दोस्त शुभम उर्फ ​​जोनी (24) को उत्तर प्रदेश के बड़ौत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान तुषार ने खुलासा किया कि लगभग छह महीने पहले कल्पना से दोस्ती की थी और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन वह लगातार इनकार कर रही थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?