लाइव न्यूज़ :

Syria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 10:38 IST

Syria: UN सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने सीरिया में मस्जिद पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है, और ज़ोर देकर कहा है कि नागरिकों और पूजा स्थलों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Open in App

Syria: सीरिया के होम्स शहर में स्थित एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए बम विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ द्वारा जारी की गई तस्वीरों में मस्जिद के कालीनों पर खून, दीवारों में छेद, टूटी खिड़कियां और आग से हुई क्षति दिखाई दे रही है।

इमाम अली इब्न अबी तालिब मस्जिद सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स के वादी अल-धाहब में स्थित है। समाचार एजेंसी ने एक सुरक्षा सूत्र का हवाला देते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि मस्जिद के अंदर विस्फोटक उपकरण लगाए गए थे।

सीरिया के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अधिकारी अपराधियों की तलाश कर रहे हैं और उनकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। सरया अंसार अल-सुन्ना नामक समूह ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले जून में इसी समूह ने एक आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसमें एक बंदूकधारी ने दमिश्क के बाहरी इलाके ड्वेला में एक ‘ग्रीक ऑर्थोडॉक्स’ गिरजाघर के अंदर गोलीबारी की थी और फिर विस्फोटक जैकेट में विस्फोट कर दिया था।

इस हमले में रविवार को प्रार्थना कर रहे 25 लोगों की मौत हो गई थी। सीरिया की सरकार ने इस्लामिक स्टेट समूह के एक गुट पर गिरजाघर पर हमले का आरोप लगाया है और कहा है कि आईएस ने एक शिया मुस्लिम तीर्थस्थल को भी निशाना बनाने की साजिश रची थी।

आईएस ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सीरिया हाल में आईएस के खिलाफ वैश्विक गठबंधन में शामिल हुआ है और उसने इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी सेना पर हुए हमले के बाद आईएस के गुटों पर कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें दो सैन्यकर्मी और एक नागरिक अनुवादक मारे गए थे।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ‘‘घातक आतंकवादी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा’’ की है और इस बात पर जोर दिया है कि दोषियों की पहचान करके उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। सीरिया में पिछले साल बशर असद के राष्ट्रपति पद से अपदस्थ होने के बाद से देश के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक झड़पें हुई हैं जिसमें इस्लामी समूह हयात तहरीर अल-शाम के नेतृत्व में विद्रोहियों ने हमले किए हैं। 

टॅग्स :सीरियाबम विस्फोटइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में हुए धमाकों पर सीएम भगवंत मान ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कहा- "भाजपा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही"

भारतPunjab: एक ही दिन में 2 ब्लास्ट; अमृतसर से लेकर जालंधर तक सिलसिलेवार धमाके, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो