लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में टीकाकरण की रफ्तार उम्मीद से कुछ कम रह सकती है: अधिकारी

By भाषा | Updated: December 24, 2020 08:33 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 दिसंबर (एपी) अमेरिका में टीकाकरण अभियान से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि जनवरी के पहले सप्ताह तक कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की दो करोड़ खुराक उपलब्ध करवाने के लिए काम किया जा रहा है, लेकिन लोगों को कितनी जल्दी ये टीका लगाए जा सकेंगे यह स्पष्ट नहीं है।

‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ के अधिकारी जनरल गस पेर्ना ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि सभी राज्यों में टीके की खुराक देने की गति अच्छी है तथा काफी संख्या में लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

हालांकि अमेरिका में टीकाकरण अभियान के लिए मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार ने कहा, ‘‘हमने जो सोचा था उसकी तुलना में रफ्तार (टीकाकरण की) कुछ कम है।’’

बीमारी रोकथाम और निवारण केंद्र (सीडीसी) के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह तक 95 लाख टीकों की आपूर्ति कर दी गयी, जिसमें से करीब दस लाख खुराक लोगों को दी जा चुकी है। हालांकि पेर्ना ने कहा कि टीकाकरण के बारे में सूचनाएं देरी से मुहैया करायी जा रही है।

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अमेरिका में दवा कंपनी फाइजर-बायोएनटेक तथा मॉडर्ना के टीके की आपूर्ति की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप