लाइव न्यूज़ :

US Shutdown News: अमेरिका में शटडाउन के 40 दिन पूरे, 2100 से अधिक उड़ान रद्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2025 09:48 IST

US Shutdown News: यह कटौती स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी और सभी वाणिज्यिक विमानन कंपनियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

Open in App

US Shutdown News: अमेरिकी विमानन कंपनियों ने रविवार को 2,100 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं और परिवहन मंत्री सीन डफी ने चेतावनी दी कि यदि संघीय सरकार का ‘शटडाउन’ (सरकारी कामकाज के लिए वित्तपोषण की कमी) ‘थैंक्सगिविंग’ अवकाश तक जारी रहता है तो पूरे देश में हवाई यातायात ‘‘बहुत धीमा होकर लगभग ठप’’ पड़ सकता है। देश के 40 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों पर उड़ानों में व्यवधान तीसरे दिन भी जारी है जिससे स्थिति और बिगड़ने लगी है।

‘अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन’ (एफएए) ने संघीय 'शटडाउन' के बीच देशभर में उड़ानों को कम करने का आदेश दिया है। दरअसल कई हवाई यातायात नियंत्रकों ने वेतन न मिलने के कारण काम पर आना बंद कर दिया है जिसके कारण यह आदेश जारी किया गया। हवाई यात्रा में व्यवधानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटअवेयर’ के अनुसार, अकेले रविवार को लगभग 7,000 उड़ानों में देरी की सूचना मिली और 2,100 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं।

शुक्रवार को 1,000 से अधिक और शनिवार को 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। एफएए की कटौती शुक्रवार को चार प्रतिशत से शुरू हुई थी और 14 नवंबर तक यह 10 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। यह कटौती स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी और सभी वाणिज्यिक विमानन कंपनियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

डफी ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर ‘शटडाउन’ जारी रहा तो अमेरिकी हवाई यातायात में भारी गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि उड़ानों में शायद 20 प्रतिशत तक कटौती की जरूरत पड़ सकती है, खासकर तब जब नियंत्रकों को लगातार दूसरी बार वेतन नहीं मिल रहा है। 

टॅग्स :USDonald Trump
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO