लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना के हाहाकार के बीच अमेरिका में इस रासायनिक पदार्थ की बिक्री पर रोक, एक चर्च ने बताया था चमत्कारी

By भाषा | Updated: April 18, 2020 12:55 IST

जहां एक ओर कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी देश एंटीडोट तैयार करने में जुटे हुए हैं तो वहीं इस महामारी के उपचार के लिए ‘चमत्कारी’ माने जा रहे रासायनिक पदार्थ की बिक्री पर अमेरिका ने रोक लगा दी है। दरअसल, अमेरिका के न्याय विभाग का कहना है कि एमएमएस एक रासायनिक उत्पाद है जो किसी उत्प्रेरक के साथ मिलाए जाने पर शक्तिशाली विरंजक (ब्लीच) उत्पाद बना देता है।

Open in App
ठळक मुद्देएमएमएस के कारण उबकाई आना,उल्टी होना, अतिसार तथा शरीर में पानी की गंभीर कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।एमएमएस अल्जाइमर,आटिज्म,मस्तिष्क कैंसर, एचआईवी/एड्स आदि बीमारियों में भी लाभप्रद है।

वॉशिंगटन:अमेरिका के न्याय विभाग ने कोरोना वायरस के उपचार के लिए फ्लोरिडा के एक गिरजाघर समूह द्वारा 'चमत्कारिक' घोषित एक रासायनिक एजेंट (रासायनिक पदार्थ) की बिक्री पर रोक लगा दी है। न्याय विभाग ने 'मिरेकल मिनरल सॉल्यूशन' के प्रचार के लिए 'जेनेसिस 2चर्च ऑफ हेल्थ एंड हीलिंग' और उसके कई प्रमुख सदस्यों के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत दर्ज की। 

गिरजाघर ने दावा किया रासायनिक पदार्थ 'एमएमएस' कोविड-19 सहित कोरोना वायरस को पूरी तरह से ठीक कर सकता है, उसके प्रभाव को कम कर सकता है, उसका उपचार कर सकता है। इसके अलावा अल्जाइमर,आटिज्म,मस्तिष्क कैंसर, एचआईवी/एड्स आदि बीमारियों में भी लाभप्रद है। न्याय विभाग ने कहा ,'एमएमएस एक रासायनिक उत्पाद है जो किसी उत्प्रेरक के साथ मिलाए जाने पर शक्तिशाली विरंजक (ब्लीच) उत्पाद बना देता है।' 

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने वर्षों पहले आगाह किया था कि इस उत्पाद से उबकाई आना,उल्टी होना, अतिसार तथा शरीर में पानी की गंभीर कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। प्रशासन ने जेनेसिस को आठ अप्रैल को आखिरी चेतावनी दी थी लेकिन इस समूह ने अपनी बेवसाइटों के जरिए एमएमएस की बिक्री पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। 

जेनेसिस ने एक बयान जारी करके कहा,'वे चर्च के संस्कार पर हमला कर रहे हैं। चर्च के नजरिए से यह हमारे लिए 'पवित्र' है 'धार्मिक' है। एफडीए आयुक्त स्टीफन हान ने एक बयान में कहा,'जेनेसिस 2चर्च ऑफ हीलिंग बेहद खतरनाक और गैरस्वीकृत क्लोरीन डाइऑक्साइड उत्पादों की बिक्री करके लोगों को लगातार खतरे में डाल रहा है।'

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा