लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कोरोना वायरस संकट के मामले में पत्रकारों से उलझ कर सुर्खियां बटोर रहे हैं

By भाषा | Updated: April 8, 2020 21:20 IST

कोरोना महामारी के कारण अमेरिका पर अब तक के सबसे बड़े संकट के समय में उनके नेतृत्व पर जब भी कोई पत्रकार सवाल उठाता है तो डोनाल्ड ट्रंप नाखुशी जताते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना वायरस से 12,700 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,38,000 लोग संक्रमित हुए हैं।डोनाल्ड ट्रंप ने अस्पताल में दवाओं की कमी की बात करने वाले अधिकारी के बयान को राजनीति से प्रेरित बताया है।

वाशिंगटन: कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हालात से निपटने में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका और संवाददाताओं पर उनकी तीखी टिप्पणी अमेरिकी मीडिया में सुर्खिंयां बटोर रही है। एक अग्रणी अखबार ने तो यहां तक टिप्पणी की है कि वह अमेरिकी इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं। ‘सीएनएन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप संवाददाता सम्मेलन में इन दिनों बचाव की मुद्रा में आ जाते हैं और तुरंत अपना आपा खो देते हैं। कोरोना वायरस संकट से निपटने में सरकार की कमियों के बारे में सवालों को भी वह अनसुना कर देते हैं ।

अमेरिका में कोरोना वायरस से 12,700 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,38,000 लोग संक्रमित हुए हैं। सोमवार को ट्रंप ने स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के एक अनुभवी अधिकारी की एक रिपोर्ट को बकवास बताया, जिसमें उन्होंने देश में अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति में कमी की बात कही थी। ट्रंप ने कहा कि अधिकारी का बयान राजनीति से प्रेरित है।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान मौजूदा हालात पर उठाये जाने वाले सवालों पर भी ट्रंप असहज हो जाते हैं । महामारी के कारण अब तक के सबसे बड़े संकट के समय उनके नेतृत्व पर उठते सवालों से भी वह नाखुशी जताते हैं। वायरस के लिए समुचित मात्रा में जांच नहीं होने के सवाल पर ट्रंप ने कहा, ‘‘हम संघीय सरकार हैं । हम नहीं मानते कि जांच के लिए चौराहे पर खड़े हो जाएं।’’

‘न्यूयार्क टाइम्स’ की एक खबर में कहा गया है कि ट्रंप कोरोना वायरस महामारी से पैदा चुनौती का सामना नहीं कर पा रहे हैं। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक महामारी से निपटने में उनकी लापरवाही से साबित हो गया है कि वह अमेरिकी इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं। बहरहाल, ट्रंप भी अखबारों पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते और ‘न्यूयार्क टाइम्स’ और ‘वाशिंगटन पोस्ट’ को ‘फेक न्यूज’ का स्रोत बताते रहे हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?