लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और चीन में तनाव और बढ़ा, यूएस ने बीजिंग को ह्यूस्‍टन दूतावास बंद 72 घंटे में करने को कहा

By विनीत कुमार | Updated: July 22, 2020 14:56 IST

अमेरिका ने चीन को ह्यूस्टन वाणिज्य दूतावास बंद करने को कहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि चीनी अधिकारी ह्यूस्टन दूतावास में गुप्त दस्तावेज जला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने चीन को ह्यूस्टन में मौजूद वाणिज्य दूतावास को बंद करने को कहा हैचीन ने हालांकि इसे उकसाने वाला कदम बताते हुए अमेरिका से अपना फैसला वापस लेने को कहा है

कोरोना संकट सहित कुछ और मुद्दों पर पहले ही चीन से बिफरे अमेरिका ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए चीन को ह्यूस्‍टन में मौजूद अपने कॉन्सुलेट को 72 घंटे में बंद करने का फरमान सुना दिया है। माना जा रहा है कि अमेरिका के इस कदम से चीन के साथ उसकी तनातनी अब और बढ़ेगी। अमेरिका के इस कदम पर चीन भी भड़क उठा है और उसने इसे अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताते हुए जवाबी कार्रवाई की भी धमकी दी है।

इस बीच चीन दूतावास के कर्मचारियों द्वारा 'गोपनीय दस्तावेजों' के जलाए जाने का मामला भी चर्चा में है। ह्यूस्‍टन में स्थानीय मीडिया के अनुसार मंगलवार को चीनी दूतावास से धुआं उठता देखा गया, इसके बाद आग बुझाने वाली गाड़ियां भी वहां पहुंच गई। हालांकि, फायर फाइटर्स अंदर दाखिल नहीं हुए। इस बीच सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए हैं जिसमें सभवत: दूतावास में मौजूद चीनी अधिकारी कुछ दस्तावेज जलाते नजर आ रहे हैं।

अमेरिका के कदम से भड़का चीन

अमेरिका के फरमान के बाद चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए तत्काल उसे अपना फैसला वापस लेने को कहा है। चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि अमेरिका अगर अपने कदम पीछे नहीं खींचता है तो चीन की ओर से भी जवाबी कदम उठाए जाएंगे।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबीन ने कहा, अमेरिका की ओर से ये भड़काने की कोशिश है। इसमें अंतरराष्ट्रीय नियमों का निश्चित रूप से उल्लंघन हो रहा है। साथ ही चीन और अमेरिका के बीच के समझौतों का भी ये उल्लंघन है। 

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि बीजिंग अमेरिका के इस कदम की घोर निंदा करता है और इसे न्यायोचित नहीं ठहराता जो निश्चित तौर पर दोनों देशों के रिश्तों को खराब करेगा।

टॅग्स :चीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल