लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के सीडीसी ने भारत को कोविड-19 के खिलाफ जंग में 36 लाख डॉलर की सहायता देने का किया वादा

By भाषा | Updated: May 13, 2020 04:58 IST

सीडीसी अमेरिका का राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य संस्थान है। यह अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के अंतर्गत एक संघीय एजेंसी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के दूतावास ने यहां एक बयान में कहा कि इस धन का उपयोग संक्रमण रोकथाम एवं नियंत्रण (आईपीसी) के उत्कृष्ट केंद्र के विकास में भी किया जाएगा।अमेरिका के दूतावास ने कहा कि कोविड-19 के प्रति सीडीसी के वैश्विक स्वास्थ्य जवाबी कदम का लक्ष्य इंसान से इंसान में संक्रमण रोकना और कोविड-19 का असर कम से कम करना है।

नयी दिल्ली: बीमारियों की रोकथाम से जुड़े अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की जंग में सहायता के लिए 36 लाख डालर देने का वादा किया है। इस सहायता से बीमारी की रोकथाम, उससे निपटने की तैयारी एवं जवाबी कार्रवाई में मदद मिलेगी।

अमेरिका के दूतावास ने यहां एक बयान में कहा कि इस धन का उपयोग संक्रमण रोकथाम एवं नियंत्रण (आईपीसी) के उत्कृष्ट केंद्र के विकास में भी किया जाएगा। ये केंद्र उन्नत निगरानी प्रणाली के माध्यम से अस्पताल नेटवर्क की कोविड-19 का पता लगाने की क्षमता में सुधार ला सकते हैं और स्थानीय स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करेंगे।

सीडीसी अमेरिका का राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य संस्थान है। यह अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के अंतर्गत एक संघीय एजेंसी है। दूतावास ने कहा, ‘‘ इस धनराशि के प्रारंभिक अंश से आण्विक नैदानिकी एवं सीरम विज्ञान समेत सार्स- कोव-2 परीक्षण के लिए प्रयोगशालाओं की क्षमता बढ़ाने की भारत सरकार की कोशिश को मजबूती देने का प्रयत्न किया जाएगा।’’

सीडीसी न केवल वर्तमान कोविड-19 महामारी बल्कि भविष्य के खतरों के समय भी भारत सरकार की जवाबी कार्रवाई क्षमता को सहयोग पहुंचाने के लिए मजबूत जन स्वास्थ्य कार्यबल के विकास में सहायता पहुंचाने के लिए स्थानीय साझेदार के साथ मिलकर काम करेगा।

अमेरिका के दूतावास ने कहा कि कोविड-19 के प्रति सीडीसी के वैश्विक स्वास्थ्य जवाबी कदम का लक्ष्य इंसान से इंसान में संक्रमण रोकना और कोविड-19 का असर कम से कम करना है और इसके लिए वह अहम देश एवं गैर सरकारी संगठनों के साथ साझेदारी करता है।  

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा