लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र कायक्रम ने कोविड-19की 50 करोड़ खुराक के लिए मॉडर्ना के साथ किया करार

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:46 IST

Open in App

जिनेवा, तीन मई (एपी) अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में जरूरतमंद लोगों तक कोरोना वायरस टीका पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्यक्रम के वास्ते 50 करोड़ तक खुराक प्रदान करेगी लेकिन उसकी खेप इस वर्ष की चौथी तिमाही से पहले नहीं शुरू हो पाएगी। कंपनी एवं कार्यक्रम के नेताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वैक्सीन एलायंस ‘गावी’ के साथ इस अग्रिम खरीद समझौते से महज कुछ दिन पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मॉडर्ना टीके को आपात मंजूरी देने की घोषणा की थी। इससे संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स कार्यक्रम में उसे शामिल करने का मार्ग प्रशस्त हुआ ।

जिनेवा स्थिति सार्वजनिक निजी साझेदारी संगठन ‘गावी’ टीका निर्माताओं के साथ समझाौता करने के प्रयास में लगा है और वह समृद्ध देशों को गरीब देशों को टीके देने के वास्ते राजी करने की कोशिश भी कर रहा है। समृद्ध देशों ने टीके की लाखों खुराक हासिल कर ली हैं और उनमें से कुछ देश तो उनका इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं।

सोमवार को इस संगठन ने यह भी घोषणा की कि स्वीडेन की सरकार ने ‘तत्काल आपूर्ति देरी के समाधान में मदद के लिए’ ऑक्सफोर्ड-आस्ट्रेजेनेका टीके की 10 लाख खुराक देने का वादा किया है।

मॉडर्ना पहले से ही धनी देशों के साथ समझौता कर चुकी है और वह उन्हें टीके की आपूर्ति कर रही है। इन देशों को टीके की लाखों खुराक मिली हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोविड-19 टीके तक पहुंच में समानता नहीं होने की बार बार आलोचना कर चुका है।

लेकिन इस साल की आखिरी तिमाही से पहले टीकों की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाएगी और करार के तहत खुराकों का बड़ा हिस्सा --46.6 करोड़ खुराक के अगले साल तक मिलने की योजना है। बाकी 3.4 करोड़ खुराक इस साल मिल जाने की उम्मीद है। करार की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है।

मॉडर्ना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफेन बांसेल न ने कोवैक्स कार्यक्रम के लिए समर्थन व्यक्त किया और इसे दुनियाभर में उसके टीके की सुगमता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ‘अहम कदम’ बताया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ हम मानते हैं कि कई देशों के पास इतने संसाधन नहीं हैं कि वे कोविड-19 टीके खरीद पाए। हम हर वह कदम उठाने के लिए कटिबद्ध हैं जिससे हम अपने टीके से इस महामारी पर पूर्ण विराम लगा सकें।’’

कई विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 संकट अब विकट है, खासकर भारत में मामले अप्रत्याशित रूप से तेजी से बढ़ रहे हैं। मॉडर्ना टीका (कोरोना वायरस की) नयी किस्म, एक, जो भारत में फैल रही है, से निपटने में अब तक के सबसे प्रभावी टीकों में एक समझा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल