लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन ने बेलारूस में रूस के वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूएन से कहा, 'आक्रमणकारी रूस को फौरन सुरक्षा परिषद से बाहर करें'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2022 17:23 IST

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि वो रूस के साथ शांति वार्ता की मेज पर बैठना चाहते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें बेलारूस मंजूर नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यूनाइटेड नेशन से कहा कि वो रूस को फौरन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सीट से वंचित करे।

Open in App
ठळक मुद्देज़ेलेंस्की ने कहा कि वो बेलारूस के अलावा किसी अन्य जगह पर वार्ता के लिए तैयार हैंयूक्रेन के राष्ट्रपति ने वारसॉ, ब्रातिस्लावा, बुडापेस्ट, इस्तांबुल और बाकू जैसे शहरों के नाम सुझाये हैंयूक्रेन ने यूएन से मांग की है कि वो रूस को तत्काल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर करे

दिल्ली:यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को रूस द्वारा प्रस्तावित बेलारूस में शांति वार्ता के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

इसके साथ ही यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि वो रूस के साथ शांति वार्ता की मेज पर बैठना चाहते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें बेलारूस मंजूर नहीं है।

उन्होंने कहा कि रूस बातचीत के लिए वारसॉ, ब्रातिस्लावा, इस्तांबुल, बुडापेस्ट या बाकू में किसी एक जगह का चयन कर ले लेकिन बेलारूस यूक्रेन को मंजूर नहीं है।

ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में कहा, "फिलहाल, हम बेलारूस को ना कह रहे हैं। उसके अलावा हम किसी अन्य दूसरे शहर में मिलने के लिए तैयार हैं। बेशक, हम शांति चाहते हैं, रूस के साथ मिलकर बात करना चाहते हैं और इस युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं। इसके लिएऐ हमने पहले ही वारसॉ, ब्रातिस्लावा, बुडापेस्ट, इस्तांबुल और बाकू जैसे किसी एक शहर में बैठक के लिए रूस को कह चुके हैं। हम बेलारूस के अलावा कोई अन्य शहर इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन क्षेत्रों में रॉकेट से हमले नहीं हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत का यही एकमात्र तरीका है, जिससे हम वास्तव में युद्ध समाप्ती की ओर बढ़ सकते हैं।"

वहीं इस मामले में रूसी प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए रूसी सैन्य अधिकारियों और राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल बेलारूसी शहर होमेल में पहुंच चुका है। इसके साथ ही पेसकोव ने कहा, "रूसी प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए तैयार है और हम अब यूक्रेनियन प्रतिनिधिमंडल का इंतजार कर रहे हैं।"

वहीं इस मसले पर बीते शनिवार को बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा था कि मिन्स्क शांति वार्ता शुरू करने के लिए वह जगह मुहैया कराने के लिए तैयार हैं।

वहीं यूक्रेन ने बातचीत के लिए बेलारूस के नाम पर तक आपत्ति दर्ज कराई जब गुरुवार को उत्तर में मास्को ने बेलारूस के सहयोग से पूर्व और दक्षिण की दिशा से आक्रमण को तेज कर दिया।

युद्ध के ताजा हालात की जानकारी देते हुए यूक्रेन के एक क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि रूसी सैनिक रविवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में घुस आये हैं, जिसके कारण खार्किव की सड़कों पर दोनों सेनाओं के बीच युद्ध की हिंसक झड़प देखने को मिल रही है।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूनाइटेड नेशन से मांग की कि यूक्रेन पर हमले के आरोपी रूस को तत्काल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर कर दिया जाए।

रविवार को जारी किये गये एक वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने कहा,"रूस ने बुराई का रास्ता अपनाया है और यूनाइटेड नेशन को इसका कड़ा विरोध करते हुए रूस को फौरन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सीट से वंचित कर दिया जाना चाहिए।"

मालूम हो कि यूनाइटेड नेशन की सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से रूस भी एक सदस्य देश है, जो यूएन के किसी भी प्रस्ताव पर वीटो शक्ति का अधिकार रखता है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसBelarusदिल्लीUNUN Security Council
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल