लाइव न्यूज़ :

UK Election Results 2024 LIVE Updates: 45 दिन तक प्रधानमंत्री रही लिज ट्रस और कई कैबिनेट मंत्री हारे, ऋषि सुनक जीते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2024 14:28 IST

UK Election Results 2024 LIVE Updates: कंजर्वेटिव पार्टी की ऐतिहासिक पराजय के लिए पार्टी के कई नेताओं ने उनके उतार-चढ़ाव वाले इस छोटे से कार्यकाल को जिम्मेदार ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक के सबसे खराब चुनाव परिणाम के रूप में देखा जा सकता है।आम चुनाव में लेबर पार्टी ने बहुमत के लिए पर्याप्त सीटों पर जीत हासिल कर ली है। निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार स्वीकार करते हुए लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर को बधाई दी है।

UK Election Results 2024 LIVE Updates: ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के मंत्रिमंडल में शामिल पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस और कई कैबिनेट मंत्री पराजित हो गए। ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी चुनाव में जीत के साथ सत्तासीन होने जा रही है। बीबीसी की खबर के अनुसार ट्रस दक्षिण पश्चिम नॉरफॉक निर्वाचन क्षेत्र से लेबर पार्टी के प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी टेरी जर्मी से 630 वोट से हार गईं। वह 45 दिन तक प्रधानमंत्री रही थीं और कंजर्वेटिव पार्टी की ऐतिहासिक पराजय के लिए पार्टी के कई नेताओं ने उनके उतार-चढ़ाव वाले इस छोटे से कार्यकाल को जिम्मेदार ठहराया है।

दक्षिण पश्चिम नॉरफॉक का परिणाम टोरी (कंजर्वेटिव) पार्टी के अब तक के सबसे खराब चुनाव परिणाम के रूप में देखा जा सकता है। ब्रिटेन में चार जुलाई को हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी ने बहुमत के लिए पर्याप्त सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार स्वीकार करते हुए लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर को बधाई दी है।

स्टार्मर आधिकारिक रूप से आज प्रधानमंत्री पद ग्रहण करेंगे। वह पांच साल से कम समय के भीतर अपनी पार्टी को फिर से सत्ता में वापस लाने में सफल रहे हैं जब उन्हें लगभग एक सदी की सबसे खराब हार का सामना करना पड़ा था। लेबर पार्टी को हाउस ऑफ कॉमन्स में करीब 160 सीट के साथ बहुमत मिलने का अनुमान है।

कंजर्वेटिव पार्टी के हारने वाले अन्य नेताओं में पेनी मॉर्डोंट और पूर्व मंत्री जैकब रीज-मॉग शामिल हैं। सुनक खुद उत्तरी इंग्लैंड में अपनी रिचमंड एवं नॉर्थलेरटन सीट पर 23,059 वोट के अंतर के साथ दोबारा जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। रीज-मॉग ने बीबीसी से कहा कि वह हार के लिए किसी और को नहीं, बल्कि खुद को ही जिम्मेदार ठहराते हैं।

उन्होंने कहा कि यह कंजर्वेटिव नेताओं के लिए बहुत ही खराब रात रही है। रक्षा मंत्री ग्रांट शेप्स, न्याय मंत्री एलेक्स चाक और मिशेल डोनेलन भी हारने वाले मंत्रियों में शामिल हैं। हालांकि चांसलर जेरेमी हंट 891 वोट से अपनी सीट पर जीत हासिल करने में सफल रहे।

टॅग्स :ब्रिटेनऋषि सुनककीर स्टार्मरइंग्लैंडआयरलैंडScotland
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता