लाइव न्यूज़ :

UK Election Results 2024 LIVE Updates: 'हाउस ऑफ कॉमन्स' में दिखेंगे 26 सांसद, भारतीय मूल के लोगों ने तोड़े रिकॉर्ड!, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2024 16:51 IST

UK Election Results 2024 LIVE Updates: सीट फिर से जीतने वाले अन्य प्रमुख ब्रिटिश भारतीय टोरी नेताओं में पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन और प्रीति पटेल शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगगन महिंद्रा ने कंजर्वेटिव पार्टी के लिए अपनी साउथ वेस्ट हर्टफोर्डशायर सीट पर जीत हासिल की। शिवानी राजा ने लीसेस्टर ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र में विजय प्राप्त की। भारतीय मूल के लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में थीं।

UK Election Results 2024 LIVE Updates: ब्रिटेन के आम चुनाव में भारतीय मूल के लगभग 26 सांसद वहां की संसद के निचले सदन 'हाउस ऑफ कॉमन्स' के लिए चुने गए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को घोषित परिणामों के अनुसार है। निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यॉर्कशायर में रिचमंड और नॉर्थलेर्टन निर्वाचन क्षेत्र में निर्णायक जीत के साथ ब्रिटिश भारतीयों की जीत का नेतृत्व किया है। यह टोरी नेता के लिए थोड़ी राहत की बात होगी, जिन्होंने लेबर पार्टी की शानदार जीत के दौरान अपनी पार्टी को 200 से अधिक सीटों पर हारते देखा है।

सुनक ने एक संदेश में कहा, "इस मुश्किल समय में मैं रिचमंड और नॉर्थलेर्टन निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे लगातार समर्थन दिया है। एक दशक पहले जब मैं यहां आया था तब से आपने मुझे और मेरे परिवार को घर जैसा महसूस कराया है और मैं आने वाले वर्षों में आपकी सेवा करने के लिए उत्सुक हूं।"

अपनी सीट फिर से जीतने वाले अन्य प्रमुख ब्रिटिश भारतीय टोरी नेताओं में पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन और प्रीति पटेल शामिल हैं। गगन महिंद्रा ने कंजर्वेटिव पार्टी के लिए अपनी साउथ वेस्ट हर्टफोर्डशायर सीट पर जीत हासिल की। वहीं शिवानी राजा ने लीसेस्टर ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र में विजय प्राप्त की। वह यहां से भारतीय मूल के लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में थीं। चुनाव परिणामों से पता चलता है कि लेबर पार्टी में सबसे अधिक संख्या में भारतीय प्रवासी उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

वरिष्ठ पार्टी नेता सीमा मल्होत्रा अपने फेलथम और हेस्टन निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े अंतर से जीत गई हैं। पूर्व सांसद कीथ वाज की बहन और गोवा मूल की वालेरी वाज वाल्सॉल और ब्लॉक्सविच में विजयी हुई हैं। लीजा नंदी को विगान में सफलता मिली है। लिबरल डेमोक्रेट्स ने 60 से अधिक सीट हासिल करके सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया। मुनीरा विल्सन को ट्विकेनहैम निर्वाचन क्षेत्र से फिर से जीत हासिल हुई है। 

टॅग्स :ब्रिटिश पार्लियामेंटऋषि सुनककीर स्टार्मरब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता