लाइव न्यूज़ :

भारत से संरा शांतिरक्षकों के लिए कोविड-19 रोधी टीके की दो लाख खुराकें 27 मार्च को भेजी जाएंगी

By भाषा | Updated: March 26, 2021 11:49 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 26 मार्च भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों के लिए कोविड-19 रोधी टीकों की जो दो लाख खुराक भेंट करने की घोषणा की थी, वे खुराक 27 मार्च को भेजी जाएंगी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फरवरी में घोषणा की थी कि भारत संयुक्त रष्ट्र के शांतिरक्षकों के लिए कोविड-19 रोधी टीकों की दो लाख खुराक भेंट करेगा।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर युद्ध खत्म करने के उद्देश्य प्रस्ताव 2532 (2020) को लागू कराने के लिए हुई चर्चा के दौरान जयशंकर ने कहा था, ‘‘ यह ध्यान में रखते हुए कि संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक बड़ी मुश्किलों में काम करते हैं, हम उनके लिए कोविड-19 रोधी टीके की दो लाख खुराक भेंट में देने की घोषणा करते हैं।’’

भगवद गीता को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा था, ‘‘ क्या आप हमेशा दूसरों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए काम करते हैं।’’

सूत्रों ने बताया कि ‘एस्ट्राजेनेका’ टीके की दो लाख खुराक 27 मार्च को ‘कतर एयरवेज’ के जरिए मुम्बई से रवाना की जाएंगी। यह खेप कोपनहेगन जाएगी, जहां से इन्हें एक बार फिर सुरक्षित तरीके से ‘पैक’ किया जाएगा और फिर शांतिरक्षक मिशन इन्हें शांतिरक्षकों को बांटेंगे।

भारत की दो लाख खुराकों की भेंट का मतलब है कि संयुक्त राष्ट्र मिशन के सभी शांतिरक्षकों को टीके की आवश्यक दोनों खुराकें लग पाएंगी।

संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा के अनुसार एक जनवरी 2021 तक विश्व में अभी कुल 12 अभियानों में कुल 85,782 कर्मी तैनात थे।

संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना अभियानों में कुल 121 देशों के कर्मी तैनात है, जिनमें से सबसे अधिक सैनिक भारत के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें