लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने मूलर जांच में दोषी पाए गए दो पूर्व सहयोगियों, दामाद के पिता को दी माफी

By भाषा | Updated: December 24, 2020 09:36 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 24 दिसम्बर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 चुनाव में रूसी हस्तक्षेप से जुड़ी रॉबर्ट मूलर की जांच में दोषी पाए गए पूर्व सहयोगियों और अपने दामाद के पिता सहित 29 लोगों को माफी दी है।

ट्रंप ने बुधवार को जिन लोगों को माफी दी उनमें रॉबर्ट मूलर की जांच में दोषी पाए गए रोज़र स्टोन और पॉल मैनाफोर्ट के नाम प्रमुख हैं।

व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया, ‘‘ राष्ट्रपति ट्रंप ने आज, पॉल मैनाफोर्ट को पूरी तरह माफ कर दिया। उन्हें रूसी हस्तक्षेप के संबंध में की गई विशेष वकील रॉबर्ट मूलर की जांच के बाद सजा मिली थी। मैनाफोर्ट दो साल की जेल की सजा पहले ही काट चुके हैं...’’

उसने कहा, ‘‘ आज राष्ट्रपति ट्रंप ने रोज़र स्टोन को भी बिना शर्त पूर्ण रूप से माफी दे दी है...स्टोन 68 साल के हैं और उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हैं।’’

ट्रंप ने अपने दामाद जारेड कुशनर के पिता चार्ल्स कुशनर (66) को भी माफी दी।

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘ 2006 में अपनी सजा पूरी करने के बाद से चार्ल्स कुशनर महत्वपूर्ण परोपकारी संगठनों के लिए काम कर रहे हैं... सुधार और दान के ये काम उनके आरोपों से कहीं बड़े हैं। कुशनर पर फर्जी टैक्स रिटर्न तैयार करने, गवाह को धमकाने और एफईसी को गलत बयान देने के आरोप में दो साल की सजा हुई थी।’’

इससे पहले, माह की शुरुआत में ट्रंप ने 20 अन्य लोगों को भी माफ किया था। वहीं नवम्बर में ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन को भी माफी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप