लाइव न्यूज़ :

स्वच्छ ऊर्जा का समर्थन करने की वजह से ट्रंप प्रशासन ने हटाया : नील चटर्जी

By भाषा | Updated: November 11, 2020 14:24 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 नवंबर अमेरिका में पिछले सप्ताह संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद ट्रंप प्रशासन द्वारा यहां के संघीय ऊर्जा नियामक के प्रमुख पद से हटाए गए भारतवंशी नील चटर्जी ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा का समर्थन करने की वजह से उन्हें पदावन्नत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ‘फेडरल एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन (एफईआरसी)ने पांच नवंबर को घोषणा की कि ट्रंप प्रशासन ने एजेंसी के अध्यक्ष पद से चटर्जी को हटाकर जेम्स डेनली की नियुक्ति की है।

डेनली ने मार्च में आयुक्त बनने के बाद हाल में एफईआरसी के स्वच्छ ऊर्जा के समर्थन वाले आदेश का विरोध किया था।

समाचार चैनल सीएनएन के मुताबिक चटर्जी ने हाल में इलेक्ट्रिक वाहनों, छत पर सौर पैनल लगाने और स्वच्छ ऊर्जा उपायों जैसी नीति का समर्थन किया था, इसके उलट ट्रंप कोयले को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने का समर्थन करते हैं।

चटर्जी ने सीएनएन बिजनेस चैनल से कहा, ‘‘मुझे पता था कि इस रास्ते में बाधाएं हैं और ठोकर लग सकती है।’’

चटर्जी एफईआरसी से वर्ष 2017 को जुड़े और अगस्त से दिसंबर 2017 और अक्टूबर 2018 से पांच नवंबर 2020 तक इसके अध्यक्ष रहे। हालांकि, वह एफईआरसी आयुक्त बने रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे इसकी उम्मीद थी लेकिन यह पदावन्नति उस विरोध का नतीजा है। अब मैं इस मामले में पूरी तरह से शांत हूं। मैंने सही किया और मुझे उस पर गर्व है। पिछली रात मैं शांति से सोया।’’

चटर्जी राजनीतिक नेतृत्व द्वारा नियुक्त शीर्ष अधिकारी हैं जिन्हें तीन नवंबर के चुनाव के बाद पद से हटाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह उल्लेखनीय है कि पद से हटाए जाने वाले व्यक्तियों में मैं पहला हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना