लाइव न्यूज़ :

पाक के पंजाब में ट्रेन ने कॉलेज वैन को टक्कर मारी, तीन विद्यार्थियों की मौत, नौ जख्मी

By भाषा | Updated: November 16, 2021 15:51 IST

Open in App

लाहौर, 16 नवंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में फाटक रहित एक रेलवे क्रॉसिंग पर एक यात्री ट्रेन ने कॉलेज की एक वैन को टक्कर मार दी जिससे तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई और नौ अन्य जख्मी हो गए।

जियो न्यूज़ ने मंगलवार को खबर दी कि ट्रेन जरांवाला से लाहौर जा रही थी। खबर में बचाव अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि प्रांत के शेखूपुरा जिले में ट्रेन के एक कॉलेज वैन को टक्कर मारने की घटना में तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई और नौ अन्य जख्मी हुए हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, बचाव इंजीनियर और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बचाव अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को डीएचक्यू अस्पताल पहुंचाया जहां तीन छात्राओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दो साल के अंतराल के बाद इस मार्ग पर ट्रेन सेवा बहाल की गई है और दुर्घटनास्थल पर कोई रेलवे क्रॉसिंग नहीं थी। जिला प्रशासन ने अस्थाई क्रॉसिंग बनाई थी, लेकिन वहां कोई अधिकारी तैनात नहीं था।

हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। क्षेत्र के लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया और ट्रेन को रोक दिया। रेलवे के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हादसा चालक की लापरवाही की वजह से हुआ है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा