लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच पाबंदियों में कोई और ढील नहीं दी जाएगी: वित्त मंत्री

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:26 IST

Open in App

सिंगापुर में कोविड-19 के मामलों में हाल की वृद्धि के बीच वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश विभिन्न तरह की गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति देने को लेकर वर्तमान तैयारी की स्थिति में रहेगा और वह इस महामारी को नियंत्रण में रखने के लिए टीकाकरण एवं परीक्षण पर भरोसा बनाये रखेगा। सिंगापुर में कोविड-19 की स्थिति पर वोंग ने कहा कि फिलहाल पाबंदियों में न तो ढील देने की और न ही उन्हें सख्त करने की योजना है, क्योंकि उनका देश इस बीमारी के साथ जीने की स्थिति की ओर कदम बढ़ा चुका है। स्ट्रेट टाइम्स की खबर के अनुसार वोंग की सह अध्यक्षता वाला बहुमंत्रालयी कार्य बल स्वास्थ्य प्रणाली को बहुत अधिक भार से बचाने के ‘आखिरी उपाय’ के तौर पर ही पाबंदियों को सख्त करेगा । कार्यबल में अपने सह अध्यक्षों-- व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग एवं स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग के साथ डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में वोंग ने कहा कि कार्यबल फिलहाल पाबंदियों में ढील नहीं देगा और वह संक्रमण के शुरू होने से गंभीर रूप धारण करने की समयावधि पर ध्यान देगा। शुक्रवार को सिंगापुर में कोविड-19 के 219 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की संख्या 68,210 तक पहुंच गयी। देश में 55 लोग इस संक्रमण से जान गंवा चुके हैं। वोंग ने कहा कि हाल में मामले का बढ़ना अप्रत्याशित नहीं है, क्योंकि पहले पाबंदियों में दी गयी ढील के बाद अधिक लोग बाहर निकलने लगे हैं, लेकिन सिंगापुर नये चरण में है और बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसिंगापुर संयम और सहिष्णुता को प्रोत्साहित करने के लिए नया नस्लीय सौहार्द कानून लाएगा : ली

विश्वसिंगापुर : घरेलू सहायिका का उत्पीड़न मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल