लाइव न्यूज़ :

हमारे आधुनिक, पश्चिमी कैलेंडर का उलझा हुआ इतिहास

By भाषा | Updated: December 31, 2021 13:23 IST

Open in App

(मैथ्यू एस चैम्पियन, मध्यकालीन और प्रारंभिक आधुनिक अध्ययन में सीनियर रिसर्च फेलो, ऑस्ट्रेलियन कैथोलिक यूनिवर्सिटी)

मेलबर्न, 31 दिसंबर (द कन्वरसेशन) हमारे जीवन को व्यवस्थित करने के लिए बने आधुनिक पश्चिमी कैलेंडर का एक उलझा हुआ इतिहास है। उलझा हुआ इसलिए क्योंकि दिन और रात के चक्र तथा ऋतुओं के बीतने के साथ आकाशीय पिंडों की कक्षाओं के समन्वय में कठिनाई आती है।

सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की कक्षा द्वारा मापे गए एक साल में तकरीबन 365.2422 दिन होते हैं। एक वर्ष में 12.3683 चंद्र मास होते हैं। समाज पारंपरिक तौर पर यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि एक जैसे मौसम एक जैसे महीनों में ही आए।

उदाहरण के लिए मेसोपोटामिया के प्राचीन कैलेंडरों में अतिरिक्त महीनों को जोड़कर समन्वित महीनों और मौसमों की गणना होती है। कुछ चंद्र प्रणालियों में हालांकि ऋतुओं में महीने बदल सकते हैं - यह इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के मामले में होता है।

प्राचीन रोम के सौर कैलेंडर ने हमारे आधुनिक पश्चिमी कैलेंडर को जन्म दिया। जूलियस सीजर के 46/45 ईसा पूर्व के सुधारों के नाम पर बने जूलियन कैलेंडर में सौर वर्ष अनुमानित रूप से 365.25 दिनों का है और प्रत्येक चार वर्षों में एक दिन अतिरिक्त है।

हमारा 11वां महीना नवंबर लातिन से निकला है। अगस्त का महीना राजा अगस्तस के नाम पर पड़ा है। जैसे ही रोमन साम्राज्य दुनियाभर में फैला, जिसे हम अब मध्यकाल कहते हैं तो जिसने समय को सफलतापूर्वक मोड़ दिया वह शक्ति गिरजाघर की थी।

कई बार 25 मार्च को उस दिन के तौर पर मनाया जाता है जब देवदूत जिब्राइल मैरी के पास आए। बाकी दिनों में यह 25 दिसंबर का दिन है जब माना जाता है कि ईसा मसीह का जन्म हुआ। ईस्टर संडे का दिन उत्तरी वसंत के अनुसार आता है जब दिन और रात बराबर होते है जो अंधेरे पर रोशनी की जीत का प्राकृतिक प्रतीक है।

कैलेंडर हमें ऋतुओं के बदलते चक्रों, हमारे जीवन के आकार और इतिहास के बड़े क्षेत्रों का नक्शा देने में मदद करता है। लेकिन कैलेंडरों का इतिहास हमें यह पूछने के लिए विवश कर सकता है कि क्या हम अपने समय की व्यवस्था को और अधिक अच्छे तरीकों से बदल सकते हैं। इसका मतलब वैश्विक या राष्ट्रीय स्तर पर कैलेंडर बदलने से नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला