लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया में लगी आग ने लिया भयावह रूप, आने वालों दिनों में और विकराल होने की आशंका

By भाषा | Updated: August 21, 2021 13:14 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 21 अगस्त (एपी) अमेरिका के पश्चिम तट पर मौजूद कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया है और लोग धुएं से परेशान है। पहले ही आग से उड़ रहे धुएं ने रोड आईलैंड के आकार से बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। हालांकि, दमकल कर्मियों का आशंका है कि आने वाले दिनों में यह और भयावह रूप ले सकता है। कैलिफोर्निया में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले इस साल जंगल का बड़ा हिस्सा आग के कारण नष्ट हो चुका है और अब इलाके में चल रही तेज हवाओं और खुश्की से इसके और विकराल होने की आशंका है। साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में इतिहास के प्रोफेसर बिल डेवेरेल जो पश्चिम में आग के बारे में पढ़ाते हैं ने कहा, ‘‘अगस्त में हम समापन (आग बुझने) की ओर नहीं जा रहे हैं, वर्ष 2021 की गर्मियों में शुरू हुई विनाश की विकरालता और दायरा आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। पिछले दो दशक की परिपाटी-गर्मी, बड़ी आग की घटनाएं- चिंतित करने वाली है।’’ उन्होंने ऐसी घटनाओं के बढ़ने के लिए जलवायु परिवर्तन को कारण बताया। गौरतलब है कि कैलिफोर्निया के उत्तरी क्षेत्र में 15 लाख एकड़ (करीब 6000 वर्ग किलोमीटर) के जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल