लाइव न्यूज़ :

क्या आप जानते हैं क्यों मनाया जाता है थैंक्सगिविंग हॉलीडे, अब्राहम लिंकन ने की थी शुरुआत

By मेघना वर्मा | Updated: November 21, 2018 11:53 IST

Thanksgiving Day 2018 History, Date & Significance in Hindi:थैंक्सगिविंग हॉलीडे को दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर मनाया जाता है। इसमें लोग अपने पारंपरिक व्यंजन को बनाते हैं और उसे अपने परिवार वालों के साथ मिलकर इंज्वॉय करते हैं।

Open in App

दुनिया भर में खासकर उत्तरी अमेरिका में धन्यवाद दिवस या थैंक्सगिविंग डे का पारंपरिक त्योहार शुरू हो चुका है। ये एक फसल पर्व है जिसमें लोग एक-दूसरे को धन्यवाद कहते हैं। हलांकि इस त्योहार के मनाए जाने की तारीख और जगह पर अभी भी विवाद चल रहा है। मगर इसके बावजूद दुनिया भर में इस त्योहार की हफ्ते भर धूम दिखती है। क्या है ये त्योहार और क्या है इसका इतिहास आइए हम बताते हैं आपको। इस बार भी ये पर्व 22 नवंबर को मनाया जाना है। 

फ्लोरिडा में मनाया गया था सबसे पहला थैंक्सगिविंग डे

विवादित होने के बाद भी लोगों की मान्यता है कि इस त्योहार को सबसे पहले 1565 में फ्लोरिडा में मनाया गया था। इस त्योहार को सबसे पहले सेंट औगुस्ती ने मनाया था। बताया ये भी जाता है कि पहला थैंक्सगिविंग फेस्टिवल 1621 में इंग्लिश कोलोनिस्ट यानी पिलिग्रिम्स और वैंमपानौंग पीपल ने मनाया था। अब वर्तमान समय में थैंक्सगिविंग डे को कनाडा में अक्टूबर के दूसरे सोमवार और संयुक्त राज्य अमेरिका में नवंबर के चौथे गुरुवार को मनाया जाता है। 

शुरू हो जाता है फेस्टिव सीजन

थैंक्सगिविंग डे में हम एक-दूसरे को शुक्रिया कहते हैं। इसी दिन के साथ अमेरिका में हॉलीडे सीजन की शुरूआत हो जाती है। यूनाइटेड स्टेट में ये सबसे ज्यादा मनाया जाने वाला पर्व होता है। इसके बाद से ही क्रिसमस, हॉनकाह, क्वान्जा और विंटर सॉलस्टाइस जैसी छुट्टियों की भी शुरूआत हो जाती है। इस सभी हॉलीडेज को भी यूएस में काफी बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। 

दोस्तों के साथ खाने और खुशियां बांटने का पर्व

थैंक्सगिविंग हॉलीडे को दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर मनाया जाता है। इसमें लोग अपने पारंपरिक व्यंजन को बनाते हैं और उसे अपने परिवार वालों के साथ मिलकर इंज्वॉय करते हैं। टर्की में इस दिन लगभग हर एक घर में उनका पारंपरिक खाना याम्स, स्क्वैश, पंपकिन, पाई आदि बनता है। इस दिन वही फूड बनाया जाता है जिनसे जुड़ी हुई मान्यता है कि उन्हें यूरोप के पिलिग्रिम्स ने अमेरिका के साथ बांटा था। 

अब्राहम लिंकन ने शुरू किया था थैंक्सगिविंग हॉलीडे

थैंक्सगिविंग डे के दिन यूनाइटेड स्टेट में फुटबॉल खेलने का भी प्रचलन है। फुटबॉल मैच देखना और फुटबॉल खेलना कई फैमिली में चर्चित है। अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने इस थैंक्सगिविंग हॉलीडे को शुरू किया था। अमेरिकन सिविल वॉर के समय इस दिन को हॉलीडे के रूप में मनाया जाने लगा था।  

टॅग्स :अमेरिकाकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट