लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड पुलिस ने म्यांमा के तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 12:35 IST

Open in App

बैंकाक, 11 मई (एपी) थाईलैंड की पुलिस ने देश के उत्तरी इलाके से म्यांमा के तीन वरिष्ठ पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। म्यांमा में सैन्य सरकार ने उनकी एजेंसी का लाइसेंस रद्द कर दिया था जिसके बाद वे पड़ोसी मुल्क भाग गए थे।

‘डेमोक्रेटिक वायस ऑफ बर्मा’ (डीवीबी) के कार्यकारी निदेशक और प्रधान संपादक आय चान नेंग ने एक ईमेल में बताया कि ऑनलाइन और प्रसारण समाचार एजेंसी डीवीबी के लिए काम करने वाले तीन पत्रकारों और दो अन्य को रविवार को चिआंग मई में पुलिस ने तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि उनपर थाईलैंड में अवैध तरीके से प्रवेश करने का आरोप लगाया गया है।

थाईलैंड की स्थानीय मीडिया द्वारा प्रकाशित फोटो से लगता है कि पत्रकार एक मंजिला घर से रिपोर्टिंग करना जारी रखे थे जिसमें अस्थायी वीडियो प्रोड्क्शन स्टूडियो बनाया गया प्रतीत होता है।

म्यांमा की सेना ने फरवरी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार का तख्ता पलट दिया। सैन्य शासकों ने स्वतंत्र मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द कर तथा पत्रकारों को गिरफ्तार कर उनकी आवाश्ज़ को शांत कराने की कोशिश की है। म्यांमा में कम से कम 40 पत्रकार हिरासत में हैं जिनमें से दो डीवीबी के लिए काम करते हैं।

नेंग ने बताया कि इन तीनों पत्रकारों ने आठ मार्च तक म्यांमा में प्रदर्शन कवर किए हैं और इसी दिन डीवीबी का लाइसेंस कर दिया गया था और उसे मीडिया से संबंधित किसी भी तरह का काम करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा