लाइव न्यूज़ :

हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने गृहमंत्री से कहा

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:03 IST

Open in App

ढाका, 19 अक्टूबर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को गृहमंत्री को उन लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया, जिन्होंने धर्म का इस्तेमाल कर हाल में हिंसा भड़काई थी।

हसीना ने लेागों को तथ्यों की जांच किये गये बगैर सोशल मीडिया पर किसी भी चीज पर विश्वास नहीं करने को कहा।

पिछले बुधवार से बांग्लादेश में हिंदुओं के मंदिरों पर हमले बढ़ गये हैं। दरअसल, इससे पहले दुर्गा पूजा समारोहों के दौरान सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ईश निंदा करने वाला एक पोस्ट देखने को मिला था। रविवार देर रात बांग्लादेश में एक भीड़ ने 66 मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कम से कम 20 मकानों को आग के हवाले कर दिया।

कैबिनेट सचिव खांडकर अनवारूल इस्लाम के हवाले से ढाका ट्रिब्यून अखबार ने अपनी खबर में कहा है कि प्रधानमंत्री हसीना ने मंगलवार को साप्ताहिक कैबिनेट बैठक के दौरान गृहमंत्री असदुज्जमान खान को उन लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया जिन्होंने धर्म का इस्तेमाल कर हिंसा भड़काई थी।

अपने आधिकारिक आवास से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुई प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से तथ्यों की जांच किये बगैर सोशल मीडिया पर किसी भी चीज पर विश्वास नहीं करने को कहा।

उन्होंने गृह मंत्रालय को सतर्क रहने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया।

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक अलग-अलग हमलों में हिंदू समुदाय के छह लोग मारे गये हैं, लेकिन इस आंकड़े की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘कोमिला घटना की जांच की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय आरोपियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए काम कर रहा है।

हसीना ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया करने की घोषणा की है।

इस बीच, सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी हालिया सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ मंगलवार को देशभर में सौहार्द्र रैलियां कर रही है और शांतिपूर्ण जुलूस निकाल रही है।

अवामी लीग के महाचिव ओबैदुल कादिर ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘डरें नहीं, हिंदू भाई-बहन। शेख हसीना और अवामी लीग आपके साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो