लाइव न्यूज़ :

ताइवान की राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस को रोकने में सफलता के लिए देशवासियों का शुक्रिया अदा किया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 11:00 IST

Open in App

ताइपे, एक जनवरी (एपी) ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने और अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने के लिए देशवासियों की सराहना की।

नववर्ष पर अपने वार्षिक संबोधन में राष्ट्रपति साई ने कहा कि ताइवान ने ‘‘पेशेवर तरीका अपनाकर, एक दूसरे में भरोसा जताकर और एकीकृत समाज’’ के रूप में असरदार तरीके से वायरस पर जीत हासिल की है।

उन्होंने कहा कि वायरस पर यह जीत देश में बिना कोई लॉकडाउन लगाए या कारोबार और शिक्षा पर कोई गंभीर प्रभाव डाले ही हासिल की गई है। कोरोना वायरस के प्रसार पर रोकथाम के प्रयासों के लिए ताइवान की प्रशंसा होती रही है।

चीन जहां महामारी की शुरुआत हुई, उससे सटे होने के बावजूद ताइवान में संक्रमण से सिर्फ सात लोगों की मौत हुई और 800 से अधिक लोग संक्रमित हुए।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ताइवान नई -नई औद्योगिक परियोजनाएं शुरू कर रोजगार पैदा कर रहा है और किसानों के लिए पेंशन देकर, आवास का निर्माण कर तथा नए स्कूल खोलकर अपने लोगों में निवेश कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतहां, यह राष्ट्र विरोधी है?, प्रस्तावित परिसीमन बिल पर DMK सांसद बालू ने कहा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...