लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका भारत से कोविड टीके की 20 से 30 लाख खुराकें खरीदेगा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 15:39 IST

Open in App

कोलंबो, 27 जनवरी श्रीलंका अगले दो दिनों के दौरान भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की 20 लाख से 30 लाख खुराक खरीदेगा। एक शीर्ष श्रीलंकाई अधिकारी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सलाहकार ललित वीरातुंगा ने बताया कि भारत से श्रीलंका को मुफ्त में दिये जाने वाले टीकों के बृहस्पतिवार को पहुंचने के बाद भारत से इन टीकों की खरीद की जायेगी।

उन्होंने बताया कि भारतीय कोविशील्ड टीका कल आने वाला है और यह खेप राष्ट्रपति राजपक्षे द्वारा कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ली जाएगी।

अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सुरक्षा बलों एवं पुलिसकर्मियों और बुजुर्ग लोगों समेत कुल 2,50,000 लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जायेगा।

देश में टीकाकरण कार्यक्रम के लिए पूर्वाभ्यास सप्ताहांत में हुआ था और इस कार्यक्रम की शुक्रवार को शुरूआत होगी।

वीरातुंगा ने बताया कि चीन से भी 3,00,000 मुफ्त टीके मिलने हैं और टीके के लिए सरकार रूस से भी अनुरोध करेगी।

श्रीलंका में पिछले साल मार्च से गत 26 जनवरी तक कोरोना वायरस संक्रमण के लगभग 60 हजार मामले दर्ज किये गये हैं और इस महामारी से 288 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO