लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: देश छोड़ने की कोशिश कर रहे थे राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के भाई बासिल, एयरपोर्ट कर्मचारियों ने रोक दिया

By शिवेंद्र राय | Updated: July 12, 2022 11:11 IST

बिगड़ते आर्थिक और राजनीतिक हालात के बीच श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। जनता के साथ-साथ अब सरकारी कर्मचारी भी विरोध में उतर आए हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री बासिल राजपक्षे को देश छोड़ने से रोक दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के छोटे भाई हैं बासिल राजपक्षेवित्तमंत्री रह चुके हैं बासिल राजपक्षेराष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़ चुके हैं

कोलंबो: बेहद मुश्किल आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे श्रीलंका में राजनीतिक हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं। इसी बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के छोटे भाई और पूर्व मंत्री बासिल राजपक्षे को देश छोड़ने की कोशिश करते हुए रोक दिया गया।

क्या है पूरा मामला

श्रीलंका में इन दिनों राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और उनके परिवार को जमकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बाासिल राजपक्षे श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के भाई हैं और सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बेकाबू होते हालात के बीच बासिल राजपक्षे ने देश छोड़ने की कोशिश की लेकिन कोलंबो हवाईअड्डे पर मौजूद इमिग्रेशन स्टॉफ ने उन्हें पहचान लिया और यात्रा के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने से इनकार कर दिया। 

कोलंबो हवाईअड्डे पर कामकाज बंद कर दिया और जमकर नारेबाजी भी की। भारी विरोध के बाद बासिल राजपक्षे को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी और वापस लौटना पड़ा। बता दें कि बासिल राजपक्षे सरकार में वित्त मंत्री थे। हाल ही में उन्होंने इस्तीफा दिया था और पद छोड़ा था।

राष्ट्रपति पहले ही देश छोड़ चुके हैं 

देश में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग चुके हैं। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के घर पर कब्जा कर चुके हैं और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के घर को आग के हवाले कर चुके हैं। प्रधनमंत्री रानिल विक्रमसिंघे इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन विरोध के बावजूद गोटबाया राजपक्षे अब भी अपने पद पर बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 

बता दें कि श्रीलंका के संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति के इस्तीफे के एक महीने के अंदर नये राषट्रपति को चुनने का प्रावधान है। ऐसे में यदि गोटबाया राजपक्षे 13 जुलाई को इस्तीफा देते हैं तो अगले एक महीने यानी 13 अगस्त तक नये राष्ट्रपति का चुनाव करना होगा।

टॅग्स :श्रीलंकाGotabaya RajapaksaRanil WickremesingheColombo
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल