लाइव न्यूज़ :

विशेष रिपोर्ट : कोविड नीति के सबक

By भाषा | Updated: December 20, 2021 12:59 IST

Open in App

(चेरिस पाल्मर और बिल कोन्डी)

मेलबर्न, 20 दिसंबर (360 इन्फो) कोविड-19 ने दुनिया के तौर-तरीकों को मौलिक रूप से बदल दिया है।

लाखों कार्यस्थल और शिक्षा केंद्र बंद कर दिए गए, कर्मचारी और विद्यार्थी ऑनलाइन काम करने के लिए मजबूर हो गए। कई लोगों के लिए यह व्यवस्था असाधारण रूप से चुनौतीपूर्ण थी जहां पूर्णकालिक काम, घरों में स्कूली कार्य कराने और घरेलू दायित्वों में वृद्धि हुई।

महिलाओं को विशेष रूप से, अत्यधिक बोझ उठाना पड़ा। आर्थिक मंदी ने वैश्विक आबादी के बड़े हिस्से के लिए आय की समस्याओं को बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य सेवा, पहले से ही दबाव में, संकट की स्थिति में चली गई है।

मौजूदा असमानताएं तेज हो गईं, और कभी-कभी कोविड ने मानवता के भयावह चेहरे को सामने रखा जिसने समाज के बीच की दरारों को उभार दिया।

लेकिन इस विनाश के बीच, आशा की किरणें दिखी हैं। कुछ लिखित-प्रमाणित मामलों में, महामारी के लिए नीतिगत प्रतिक्रियाओं ने वास्तव में असमानताओं को कम किया। जब हम महामारी से बाहर निकलेंगे, तो यह दुनिया के लिए सबक हो सकता है जो एक अधिक न्यायसंगत भविष्य के लिए एक मार्ग प्रदर्शित करेगा।

वास्तविकता की पड़ताल

यूनिसेफ के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से स्कूल बंद होने के कारण एक अरब से अधिक बच्चों के पिछड़ने का खतरा है।

महामारी के चलते, 19 दिसंबर तक 3.7 करोड़ से अधिक छात्र घर से शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। अपने चरम पर, 1.1 अरब से अधिक विद्यार्थियों को कक्षाओं में आने पर मजबूर किया गया था।

‘आवर वर्ल्ड इन डेटा’ के अनुसार, ओईसीडी देशों में 80 प्रतिशत से अधिक लोगों के पास इंटरनेट तक पहुंच है। यह उप-सहारा अफ्रीका में 20 प्रतिशत से भी कम है ।

ऑस्ट्रेलिया में महामारी से महिलाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। वे प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित उद्योगों में कार्यरत 53 प्रतिशत लोगों और दूसरे प्रभावित उद्योगों में 65 प्रतिशत श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करती हैं। (हिल्डा)।

बड़े विचार

एडिलेड विश्वविद्यालय में साउथ ऑस्ट्रेलियन सेंटर फॉर इकोनॉमिक स्टडीज (एसएसीईएस) में शोध अर्थशास्त्री तानिया डे का उद्धरण:

बाल देखभाल में निवेश करना सरकारों के लिए फायदेमंद है। सार्वभौमिक बाल देखभाल पर ऑस्ट्रेलियाई सरकार को 12 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का खर्च आएगा, लेकिन जीडीपी में 27 अरब डॉलर की वृद्धि होगी।

मोनाश विश्वविद्यालय में डिजिटल परिवर्तन के एसोसिएट प्रोफेसर माइकल फिलिप्स का उद्धरण:

“कई माता-पिता और शिक्षकों के लिए कोविड के दौरान ऑनलाइन शिक्षण कथित तौर पर “नरक” था। लेकिन दुनिया भर के हजारों छात्रों के लिए, भौतिक कक्षाओं में भाग लेना कोई विकल्प नहीं है, तब भी जब कोई महामारी न हो।”

कन्सास विश्वविद्यालय में शिक्षा के स्कूल में प्रतिष्ठित प्रोफेसर फाउंडेशन के योंग झाओ के मुताबिक:

"यदि दूरस्थ शिक्षा विश्व स्तर पर हो सकती है, तो छात्रों को पारंपरिक कक्षा में भाग लेने के लिए विवश करने की कोई आवश्यकता नहीं है जहां शिक्षक ही एकमात्र ज्ञान प्राधिकारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला