लाइव न्यूज़ :

जमीन पर उतरने के बाद स्पेसएक्स के स्टारशिप में विस्फोट

By भाषा | Updated: March 4, 2021 12:25 IST

Open in App

केप केनवरल (अमेरिका), चार मार्च (एपी) स्पेसएक्स का यान स्टारशिप बुधवार को जब लैंडिंग कर रहा था तब ऐसा लग रहा था कि सबकुछ सामान्य है लेकिन जल्द ही परिस्थितियां बदल गईं। लैंडिंग के वक्त जैसे ही यान ने धरती को छुआ उसमें विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि यान हवा में उछल गया।

स्पेसएक्स अभियान की सफलता की घोषणा के पांच मिनट बाद ही यह हादसा हो गया।

चमकीली गोली (बुलेट) की आकृति के रॉकेट शिप ने धरती को छुआ तब तक सब सामान्य था जिसके चलते स्पेक्सएक्स के कमेंटेटर जॉन इंस्प्रुकर ने इसकी सफलता की घोषणा कर दी।

लेकिन तभी स्टारशिप में धमाका हो गया और यह हवा में उछल गया। आग का गोला बना यान फिर धरती पर गिर गया।

स्पेसएक्स की ओर से इस बारे में अभी कुछ टिप्पणी नहीं की गई है कि गड़बड़ी आखिर कहां पर हुई।

स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने कहा कि कम से कम स्टारशिप बिना टूटे उतरा तो सही।

उन्होंने कहा, ‘‘स्पेक्सएक्स टीम बढ़िया काम कर रही है।’’

मस्क की योजना स्टारशिप के जरिए लोगों को चांद और मंगल पर भेजने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत