लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया के अभिनेता ली सन-क्यून की हुई संदिग्ध मौत, फिल्म 'पैरासाइट' के लिए मिला था 'ऑस्कर'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 27, 2023 09:35 IST

दक्षिण कोरिया के जानेमाने फिल्म अभिनेता ली सन-क्युन की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई है। अभिनेता ली सन-क्युन को फिल्म 'पैरासाइट' में बेहद सशक्त अभिनय के लिए  'ऑस्कर' अवॉर्ड भी मिल चुका था।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरिया के जानेमाने फिल्म अभिनेता ली सन-क्यून की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई हैअभिनेता ली को फिल्म 'पैरासाइट' में बेहद सशक्त अभिनय के लिए 'ऑस्कर' अवॉर्ड भी मिला थाबताया जा रहा है कि अभिनेता ली सियोल के एक पार्क में एक कार में मृत पाए गए थे

सियोल: दक्षिण कोरिया के जानेमाने फिल्म अभिनेता ली सन-क्यून की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई है। इस बात की जानकारी दक्षिण कोरिया के आपातकालीन कार्यालय ने दी है। अभिनेता ली सन-क्युन को फिल्म 'पैरासाइट' में बेहद सशक्त अभिनय के लिए  'ऑस्कर' अवॉर्ड भी मिल चुका था।

अभिनेता ली सन-क्यून की मृत्यु के बारे में दक्षिण कोरिया की पुलिस ने कहा कि बुधवार को सियोल के एक अज्ञात स्थान पर उन्हें बेहोश पाया गया। पुलिल ने इससे अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है। इससे पहले योनहाप समाचार एजेंसी सहित दक्षिण कोरियाई मीडिया ने खबर दी थी कि अभिनेता ली सियोल के एक पार्क में एक कार में मृत पाए गए थे।

जानकारी के अनुसार पुलिस अभिनेता ली की मृत्यु के बाद उनके द्वारा कथित अवैध नशीली दवाओं के उपयोग के बिंदू पर जांच कर रही है।

ली की मशहूर फिल्‍म 'पैरासाइट' ने साल 2020 में धमाल मचाया था। इस फिल्‍म को 'ऑस्‍कर' में 'बेस्‍ट फिल्‍म' साहित 4 अवॉर्ड्स मिले थे। इस फिल्‍म को 'बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले', 'बेस्ट डायरेक्टर' और 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर' कैटिगरी में ऑस्कर मिला था। 'पैरासाइट' पहली एशियन फिल्म है, जिसे इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा गया है।

इस फिल्‍म का प्रीमियर 2019 के कान फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल में भी हुआ था। फिल्‍म 'पैरासाइट' को साउथ कोरिया के सिनेमाई इतिहास में सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में गिना जा रहा है। इस फिल्‍म ने साउथ कोरिया में 167.6 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था।

टॅग्स :दक्षिण कोरियाSeoulऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल