लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 13, 2021 08:32 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 13 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उनका उपचार किया जा रहा है। उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। उनके कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति रामफोसा ऐसे दिन संक्रमित पाए गए हैं जब देश में संक्रमण के दैनिक रिकॉर्ड 37,875 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन पहले मामलों की संख्या 17,154 थी।

मंत्री मोंडली गुंगुबेले ने एक बयान में कहा कि दिन में पूर्व उप राष्ट्रपति एफडब्ल्यू डे क्लार्क के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम से बाहर निकलने के बाद राष्ट्रपति रामफोसा अस्वस्थ महसूस करने लगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ठीक हैं और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय रक्षा बल का दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य सेवा उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति टीकाकरण करा चुके हैं और केप टाउन में पृथकवास में हैं तथा अगले सप्ताह तक के लिए सारी जिम्मेदारियां उप राष्ट्रपति डेविड माबुजा को सौंप दी है। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति रामफोसा ने लोगों को आगाह किया है कि वे टीके की खुराक लें और एहतियात बरतें।

रामफोसा को इस सप्ताह के अंत में कोरोना कमांड काउंसिल से अहम जानकारियां दी जानी थीं क्योंकि देश में महामारी की चौथी लहर में संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और इसके पीछे कोरोना वायरस के स्वरूप ओमीक्रोन को वजह माना जा रहा है, जिसकी तीन सप्ताह पूर्व पहली बार पहचान दक्षिण अफ्रीका में हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला