लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में छह गैर सरकारी संगठनों ने पुलिस अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: January 27, 2021 15:49 IST

Open in App

पेरिस, 27 जनवरी (एपी) फ्रांस में छह गैर सरकारी संगठनों ने पुलिस अधिकारियों द्वारा पहचान की जांच करने के वास्ते कथित प्रणालीगत भेदभाव करने के लिए बुधवार को फ्रांस सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

संगठनों ने ‘क्लास-एक्शन’ की कार्रवाई शुरू की है। क्लास-एक्शन एक तरह का मुकदमा है जिसके अन्तर्गत विवाद समाधान की वे प्रक्रियाएं और तकनीकें आती हैं जो विवाद में उलझे पक्षों को बिना मुकदमे के ही विवाद का समाधान खोजने में सहायता करतीं हैं।

ह्यूमन राइट्स वॉच और एमनेस्टी इंटरनेशनल सहित संगठनों का आरोप है कि फ्रांसीसी पुलिस पहचान जांच में नस्लीय भेदभाव करती है, काले लोगों और अरब मूल के लोगों को निशाना बनाती है।

वे प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स और फ्रांस के आंतरिक और न्याय मंत्रियों को औपचारिक कानूनी नोटिस देकर उनसे कानून प्रवर्तन सुधारों का आग्रह कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने के वास्ते ठोस कदम उठाने की मांग भी की है कि नस्लीय आधार पर यह तय नहीं किया जाये कि पुलिस द्वारा किसे रोका जाना चाहिए।

इन संगठनों में ‘ओपन सोसाइटी जस्टिस इनीशिएटिव’ और तीन फ्रांसीसी समूह भी शामिल हैं। फ्रांसीसी पुलिस द्वारा कथित नस्लीय भेदभाव के मुद्दे पर वर्षों से बहस चल रही है।

वकीलों में से एक स्लिम बेन अचौर के अनुसार, दो चरणों की मुकदमा प्रक्रिया में नोटिस देना पहला कदम है। कानून फ्रांसीसी अधिकारियों को उनकी मांगों को पूरा करने के बारे में गैर सरकारी संगठनों से बात करने के वास्ते चार महीने का समय देता है। मुकदमा दायर कराने वाले पक्षकार यदि इन कदमों से असंतुष्ट रहते हैं तो मामला अदालत में जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO