लाइव न्यूज़ :

स्पेन में हेलीकाप्टर और छोटे विमान के बीच टक्कर, दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: August 26, 2019 07:56 IST

पुलिस ने ने बताया कि दोनों विमान का मलबा मालोर्का द्वीप के ग्रामीण इलाके में मकानों के पास गिरा है। मालोर्का द्वीप बेलिएरिक द्वीपों में से एक है।

Open in App
ठळक मुद्दे स्पेन के मालोर्का द्वीप में एक हेलीकॉप्टर और प्लेन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हुई है।

स्पेन के मालोर्का द्वीप में रविवार को एक हेलीकॉप्टर और प्लेन के बीच टक्कर में दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई।  स्पेन के बेलिएरिक द्वीपों की क्षेत्रीय सरकार ने एक ट्वीट करके बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर हुई। मालोर्का द्वीप बेलिएरिक द्वीपों में से एक है। विमान का मलबा एक ग्रामीण इलाके में मकानों के पास गिरा।

 प्राधिकारियों ने इस दुर्घटना मामले की एक जांच शुरू कर दी है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ट्वीट करके पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जतायी और घटना पर दुख जताया। इस बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।  

पिछले हफ्ते स्पेन के चार्टर एयरलाइन इवेलोप के एक विमान के वायुमंडलीय विक्षोभ की जद में आने से 14 यात्री घायल हो गए थे। बताया गया कि उड़ान के दौरान 15 सेकेंड तक वायुमंडलीय विक्षोभ की वजह से विमान 100 मीटर तक नीचे आ गया था। इस हादसे में 14 लोगों को मामूली चोटें आईं थी।घायलों में से तीन व्यक्ति परिचालन दल के सदस्य थे। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला