लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब: पुरुष अभिभावक बिना महिलाओं को होटल बुक कराने की छूट, विदेश कपल को नहीं दिखाना होगा शादी का प्रमाण पत्र

By भाषा | Updated: October 7, 2019 06:48 IST

सामाजिक अंतर्संबंधों से जुड़े इन विनियमों में तब ढील दी गयी है जब रियाद ने देश को विदेशी पर्यटकों के लिए खोलने और तेल पर आश्रित अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के प्रयास के तहत अपनी पहली पर्यटक वीजा योजना शुरू की है।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब ने अपने अति रूढ़िवादी साम्राज्य में यात्रा करने वाली महिलाओं पर कुछ बंदिशें हटायी हैं और अब महिलाओं को होटलों में बिना पुरुष अभिभावक के कमरे बुक कराने तथा विदेशी पुरूषों और महिलाओं को विवाह के प्रमाणपत्र के बगैर कमरा साझा करने की इजाजत होगी। सामाजिक अंतर्संबंधों से जुड़े इन विनियमों में तब ढील दी गयी है जब रियाद ने देश को विदेशी पर्यटकों के लिए खोलने और तेल पर आश्रित अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के प्रयास के तहत अपनी पहली पर्यटक वीजा योजना शुरू की है।

सऊदी अरब ने अपने अति रूढ़िवादी साम्राज्य में यात्रा करने वाली महिलाओं पर कुछ बंदिशें हटायी हैं और अब महिलाओं को होटलों में बिना पुरुष अभिभावक के कमरे बुक कराने तथा विदेशी पुरूषों और महिलाओं को विवाह के प्रमाणपत्र के बगैर कमरा साझा करने की इजाजत होगी। उसके पर्यटन विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

सामाजिक अंतर्संबंधों से जुड़े इन विनियमों में तब ढील दी गयी है जब रियाद ने देश को विदेशी पर्यटकों के लिए खोलने और तेल पर आश्रित अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के प्रयास के तहत अपनी पहली पर्यटक वीजा योजना शुरू की है।

सऊदी कमीशन फॉर टूरिज्म एंड नेशनल हेरिटेज ने रविवार को ट्विटर पर नयी जरूरतों को पोस्ट किया और शुक्रवार को सऊदी दैनिक ओकाज में छपी खबर की पुष्टि की।

आयोग ने कहा कि सऊदी महिलाओं के लिए पहचान पत्र, देश में रह रहे विदेशियों के लिए रेसीडेंसी कार्ड और पर्यटकों के लिए पासपोर्ट जैसे पहचान पत्र दिखाने पर महिलाओं को होटलों में कमरे बुक कराने की इजाजत होगी। ये बातें विदेशी युगलों पर भी लागू होंगी और उन्हें शादी का प्रमाणपत्र पेश करने की जरूरत नहीं होगी।

पहले महिलाओं के लिए होटल में कमरा बुक कराने के लिए पुरूष अभिभावक की अनुमति जरूरी थी। दिशानिर्देश के अनुसार महिलाओं को होटलों में कमरे बुक कराने के लिए तब किसी भी प्रकार के पहचान पत्र की जरूरत नहीं होगी जब उनके साथ कोई पुरूष अभिभावक होगा और उसके पास पहचानपत्र होगा।

यह कदम वलीअहद (उत्तराधिकारी) मोहम्मद बिन सलमान द्वारा पिछले साल किये गये सुधारों के बीच उठाया गया है। इन सुधारों के तहत सिनेमाघरों पर रोक और महिलाओं के गाड़ी चलाने पर रोक हटा ली गयी थी। 

टॅग्स :सऊदी अरबसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमानवुमन ड्राइविंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत