लाइव न्यूज़ :

जिनेवाः संयुक्त राष्ट्र में तैनात रूस राजनयिक बोरिस बोंडारेव ने यूक्रेन युद्ध को लेकर दिया इस्तीफा, कहा- वह अपने देश पर शर्मिंदा हैं...

By भाषा | Updated: May 23, 2022 19:56 IST

यूक्रेन पर रूसी हमले की तारीख का जिक्र करते हुएबोरिस बोंडारेव ने लिखा, '' बतौर राजनयिक मेरे 20 वर्ष लंबे करियर में मैंने विदेश नीति में कई बदलाव देखे, लेकिन मुझे इस साल 24 फरवरी से पहले कभी अपने देश को लेकर इतनी शर्म महसूस नहीं हुई।''

Open in App
ठळक मुद्दे रूस ने इस साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले की शुरुआत की थी।राजदूत गेन्नेडी गैटिलोव को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है।

दावोसः जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में तैनात वरिष्ठ रूसी राजनयिक ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अपने इस्तीफे की घोषणा की है। रूसी राजनयिक बोरिस बोंडारेव (41) ने कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में ''आक्रामक युद्ध छेड़ने'' के खिलाफ विदेशी सहयोगियों को पत्र भेजने से पहले अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

रूसी मिशन को सोमवार सुबह प्राप्त हुए एक पत्र में बोरिस ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। यूक्रेन पर रूसी हमले की तारीख का जिक्र करते हुए बोरिस ने लिखा, '' बतौर राजनयिक मेरे 20 वर्ष लंबे करियर में मैंने विदेश नीति में कई बदलाव देखे, लेकिन मुझे इस साल 24 फरवरी से पहले कभी अपने देश को लेकर इतनी शर्म महसूस नहीं हुई।''

गौरतलब है कि रूस ने इस साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले की शुरुआत की थी। फोन पर संपर्क करने पर रूसी राजनयिक बोरिस ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने राजदूत गेन्नेडी गैटिलोव को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। हालांकि, मिशन के प्रवक्ता से इस बाबत संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिनरूसयूक्रेनUN General Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत