लाइव न्यूज़ :

हमलावर रूस से निपटने के लिए यूक्रेन को तत्काल हथियारों की जरूरत, बोले चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री- वे हमारे लिए लड़ रहे हैं

By आजाद खान | Updated: March 17, 2022 09:00 IST

Russia Ukraine Crisis: आपको बता दें कि पोलैंड के राष्ट्रपति एंद्रेज डूडा ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे शरणार्थियों को मदद मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरुस यूक्रेन के बीच जंग अभी भी जारी है। इस पर चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फिआला ने कहा कि यूक्रेन को और हथियार की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेनी हमारे लिए लड़ रहे हैं।

Russia Ukraine Crisis: अपने पोलिश और स्लोवेनियाई समकक्षों के साथ यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा करने वाले चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फिआला ने कहा कि इस पूर्वी यूरोपीय देश को तत्काल हथियारों की आवश्यकता है, ताकि यह युद्ध ग्रस्त देश हमलावर रूसी सैनिकों का मुकाबला कर सके। मंगलवार के दौरे से वापस लौटने के बाद बुधवार को प्राग हवाईअड्डे पर फिआला ने कहा, “इन दिनों यूक्रेन को किसी भी अन्य चीज के मुकाबले सबसे ज्यादा जरूरत हथियारों की आपूर्ति की है।” आपको बता दें कि रूस का यूक्रेन पर हमला अभी भी जारी है और ऐसी खबरे भी सामने आ रही है कि रूस ने अपने रुख को यूक्रेन के प्रति थोड़ा नर्म किया है। 

क्या कहा चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फिआला ने

चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फिआला ने कहा कि जितने भी देशों से हो सके, यह आपूर्ति तेजी से और व्यापक पैमाने पर होनी चाहिए। फिआला ने कहा कि यह कुछ ही दिनों के भीतर होना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमें यह समझना होगा कि वे (यूक्रेन के लोग) भी हमारी आजादी के लिए, हमारी स्वतंत्रता के लिए लड़ते हैं और हमें उनका समर्थन करना होगा। यही कारण है कि हमने उन्हें यह बताने के लिए वहां यात्रा की कि वे अकेले नहीं हैं।”

पोलैंड ने कानून पास किया जिससे शरणार्थियों को मिलेगी मदद

पोलैंड में यूक्रेनी शरणार्थी बुधवार को राष्ट्रीय पहचान संख्या हासिल करने के लिए लंबी कतारों में खड़े थे। उन्हें राष्ट्रीय पहचान संख्या के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई जिससे उन्हें चिकित्सा देखभाल और शिक्षा जैसी सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंच प्राप्त होगी। रूस के आक्रमण के बाद करीब 19 यूक्रेनी पोलैंड पहुंचे हैं। पोलैंड के राष्ट्रपति एंद्रेज डूडा ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे शरणार्थियों को मदद मिलेगी। 

क्या कहा इज़राइल की संसद के अध्यक्ष ने

इज़राइल की संसद के अध्यक्ष का कहना है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति अगले सप्ताह सांसदों को संबोधित करेंगे। मिकी लेवी ने कहा कि राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की का संबोधन रविवार को शाम 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होगा। बुधवार को अपने कार्यालय से जारी एक बयान में, लेवी ने कहा कि ज़ेलेंस्की को “यूक्रेन के इस मुश्किल समय में” बोलते हुए सुनना “एक सम्मान” होगा। इज़राइल उन कुछ देशों में से है जिनके यूक्रेन और रूस, दोनों के साथ अच्छे कामकाजी संबंध हैं।  

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादCzech RepublicइजराइलPoland
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्वUS-Iran Ceasefire: बिना समझौते के बीते 60 दिन, अब ट्रंप का अगला कदम क्या? व्हाइट हाउस पर पूरी दुनिया की नजरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल