लाइव न्यूज़ :

अमीर देश टीके की जमाखोरी कर रहे हैं: रामफोसा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 08:18 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 27 जनवरी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने मंगलवार को कहा कि अमीर देश कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के टीके की जमाखोरी कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, “दुनिया के अमीर देशों ने उत्पादकों से बड़ी मात्रा में टीके की खुराकें ले ली हैं और कुछ देशों ने तो अपनी जनसंख्या की जरूरत से चार गुना ज्यादा मात्रा में टीके लिए हैं।”

राष्ट्रपति ने कहा, “चार करोड़ की जनसंख्या वाले किसी देश को टीके की 12 करोड़ या 16 करोड़ खुराकों की जरूरत नहीं है।”

रामफोसा ने विश्व आर्थिक मंच दावोस वार्ता में कहा, “हम यह कहना चाहते हैं कि आपने टीके की जो अतिरिक्त मात्रा जमा कर ली हैं उसे जारी कीजिए।”

उन्होंने कहा कि यदि कुछ देश अपने लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं और कुछ नहीं कर पा रहे हैं, तो हम सभी सुरक्षित नहीं हैं।

रामफोसा ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ‘कोवैक्स’ प्रतिष्ठान की स्थापना करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे टीके का समान रूप से वितरण हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO