लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के ‘फर्जी’ दावों का बचाव कर रहे हैं रिपब्लिकन नेता : ओबामा

By भाषा | Updated: November 20, 2020 15:19 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 नवंबर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को खारिज करने के रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं के प्रयासों पर चिंता जतायी और कहा कि वे डोनाल्ड ट्रंप के ‘फर्जी’ दावों का इसलिए बचाव कर रहे हैं क्योंकि वे डरे हुए हैं।

देश में तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन की जीत हुई लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी हार मानने से इनकार कर दिया और कई राज्यों में चुनावी परिणाम को चुनौती देते हुए मामला दायर किया है।

ओबामा ने अमेरिकी चैनल एमएसएनबीसी से कहा, ‘‘हर अमेरिकी परेशान हुआ है, चाहे वह डेमोक्रेट हो या रिपब्लिकन या अलग दृष्टिकोण रखने वाला। कुछ भी अवैध या फर्जीवाड़ा होने का सबूत नहीं होने के बावजूद जब आप लोगों के वोट को खारिज करने का प्रयास करते हैं, तो यह परेशान करता है।’’

उन्होंने ट्रंप के ‘बेतुके’ दावों को मंच प्रदान करने वाले समाचार संगठनों की भी आलोचना की । पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने कहा, ‘‘आपने देखा होगा कि रूढिवादी नजरिया रखने वाले कुछ समाचार संगठनों ने उन्हें मंच मुहैया कराया जबकि आप जानते हैं कि ये फर्जी दावे हैं।’’

प्रचार अभियान के अंतिम चरण में ओबामा ने पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडन और कमला हैरिस के लिए पेंसिलवेनिया, मिशिगन, फ्लोरिडा और जॉर्जिया जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में प्रचार किया था।

ओबामा ने कहा, ‘‘अदालतों ने उनके दावों को खारिज किया है। मैं हैरान हूं कि ट्रंप ऐसा कर रहे हैं । ट्रंप जो दावा कर रहे हैं, कई रिपब्लिकन भी उनका साथ दे रहे हैं, यह बहुत परेशान करने वाली बात है । वे इसमें भरोसा करते हैं इसलिए ऐसा नहीं कर रहे, बल्कि वे डरे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटभारत के पूर्व क्रिकेटर ने KKR से कहा, अगर टीम की किस्मत नहीं बदलती, तो वे कप्तान अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दें

क्रिकेट100000 जुर्माना और देखो मोबाइल?, राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर एक्शन, कारण बताओ नोटिस और 48 घंटे के भीतर जवाब दो?

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO