लाइव न्यूज़ :

अफसोस की बात है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के बयान को संदर्भ से परे देखा गया: प्रवक्ता

By भाषा | Updated: June 2, 2021 01:17 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, एक जून पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर द्वारा जम्मू कश्मीर पर दिए गए बयान को भारत की ओर से ‘‘गुमराह करनेवाला और पूर्वाग्रह से ग्रस्त’’ करार दिए जाने के कुछ दिन बाद संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यीय इस निकाय के प्रमुख की प्रवक्ता ने कहा है कि ‘‘अफसोसजनक’’ है कि उनका बयान संदर्भ से हटकर देखा गया।

बोजकिर पिछले महीने के आखिर में बांग्लादेश और पाकिस्तान की यात्रा पर गए थे। इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में दृढ़ता से लाना ‘‘पाकिस्तान का दायित्व’’ है।

इसपर विदेश मंत्रालय ने कहा था कि बोजकिर का बयान ‘‘अस्वीकार्य’’ है और भारत के केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का उनके द्वारा जिक्र करना ‘‘अवांछनीय’’ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पिछले सप्ताह कहा था, ‘‘ जब संयुक्त राष्ट्र महासभा के कोई वर्तमान अध्यक्ष गुमराह करनेवाला एवं पूर्वाग्रह से ग्रस्त बयान देते हैं तो वह अपने पद को बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का आचरण वाकई खेदजनक है और वैश्विक पर उनके दर्जे को घटाता है।’’

मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासभा के अध्यक्ष की उप प्रवक्ता एमी कांत्रिल ने कहा कि पाकिस्तान की अपनी यात्रा के दौरान बोजकिर ने कहा था कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र में शांति, स्थिरता एवं समृद्धि पाकिस्तान एवं भारत के बीच संबंधों के सामान्य बनने पर टिकी है तथा जम्मू कश्मीर मुद्दे के समाधान से ही रिश्ते सामान्य होंगे।

उन्होंने कहा कि संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अध्यक्ष ने 1972 के भारत-पाकिस्तान शिमला समझौते को भी याद किया था।

कांत्रिल ने कहा कि अध्यक्ष भारत के विदेश मंत्रालय के बयान से आहत हैं और खेद की बात है कि उनका बयान संदर्भ से हटकर देखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा